इंटरनेट डेस्क। 2019 में सीमित ओवर्स का विश्वकप खेला जाएगा। जिसके लिए सभी टीमें अभी से तैयारियों में लग गई है। आपको बता दें कि 2019 मई-जून से 50 ओवरों का विश्वकप इंग्लैंड में खेला जाएगा। इस साल होने वाले विश्वकप में कुल 10 टीमें भाग लेगी। विश्वकप 2019 का फाइनल मुकाबला 14 जुलाई, 2019 को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। वहीं, आपको बता दें कि भारतीय टीम 5 जून को विश्वकप के अभियान की शुरूआत साउथ अफ्रीका के साथ शुरू करेंगी। वहीं, मीडिया से खबर मिल रही है कि सीमित ओवर के विश्वकप के बाद अगले साल यानी कि 2020 में टी20 विश्वकप खेला जाएगा।
इसी बीच आपको बता दें कि मीडिया से जानकारी मिल रही है कि 2020 में आयोजित होने वाला टी20 विश्वकप की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया करेगा। वहीं सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि 2020 हमें होने वाला महिला और पुरूष विश्वकप ऑस्ट्रेलिया में ही खेला जाएगा। इसी बीच आपको बता दें कि 2020 में आयोजित होने वाले विश्वकप में कुल 16 टीमें अपना भाग्य आजमाएंगी। टी20 विश्वकप में कुल 45 मैच खेले जाएंगे। 2020 में होने वाला विश्वकप 18 अक्टूबर से शुरू होकर 15 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया के 7 शहरों में खेला जाएगा। वहीं, आपको बता दें कि महिला टी20 विश्व कप 21 फरवरी से 8 मार्च के बीच खेला कंगारू धरती पर ही खेला जाएगा।
आपको बता दें कि 2020 में होने वाले टी20 विश्वकप के अपने अभियान की शुरूआत भारत 24 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू करेगा। भारतीय टीम 2020 में होने वाले टी20 विश्वकप में पूल बी में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीम होगी। वहीं पूल ए में मेजबान ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वेस्ट इंडीज और पाकिस्तान की टीमें है। आपको बता दें कि टी20 विश्वकप में भारत का पाकिस्तान के साथ मुकाबला 08 नवंबर होगा। आपको बता दें कि टी20 विश्वकप का पहला खिताब भारत ने ही जीता था।
इसी तारीख को होगें भारतीय पुरूष टीम के मुकाबलें इन टीमों से:
24 अक्टूबर को भारत बनाम साउथ अफ्रीका से मैच पर्थ में खेला जाएगा। 29 अक्टूबर को भारत बनाम क्वॉलिफायर-1, ये मैच मेलबर्न में खेला जाएगा। 01 नवंबर को भारत बनाम इंग्लैंड का मेलबर्न में खेला जाएगा। 05 नवंबर को भारत बनाम क्वॉलिफायर-2 ऐडिलेड में खेला जाएगा। 08 नवंबर को भारत बनाम पाकिस्तान का मैच सिडनी में खेला जाएगा।