Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC T20 World Cup Fixtures: महिला-पुरुष टीमों के लिए T20 वर्ल्ड कप-2020 के शेड्यूल का ऐलान

नई दिल्ली
इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 2020 आईसीसी T-20 वर्ल्ड कप (महिला-पुरुष) के शेड्यूल की घोषणा की है। इस वर्ल्ड कप की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया करेगा। टूर्नमेंट ऑस्ट्रेलिया के 7 शहरों में इन मैचों का आयोजन होगा। आईसीसी के अनुसार, 18 अक्टूबर से इस टूर्नमेंट की शुरुआत होगी और 15 नवंबर को मेलबर्न में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। 
 
महिला T-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच भी मेलबर्न में खेला जाएगा। हालांकि महिला टी-20 विश्व कप 21 फरवरी से 8 मार्च के बीच खेला जाएगा और फाइनल मुकाबला 8 मार्च को विश्व महिला दिवस पर होगा। इसके 7 महीने बाद पुरुषों का T-20 वर्ल्ड कप आयोजित किया जाएगा। यह पहली बार होगा जब महिला और पुरुष टी20 विश्व कप अलग-अलग होंगे, अभी तक ये टूर्नमेंट एक साथ ही आयोजित होते थे। 
 
महिला T-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर अलग-अलग दिन खेले जाएंगे, जबकि पुरुष T-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैचों का आयोजन सिडनी और ऐडिलेड ओवल में होगा। गौरतलब है 2015 का वर्ल्ड भी ऑस्ट्रेलिया में ही हुआ था और काफी सफल रहा था। तब भी फाइनल मुकाबला मेलबर्न में ही हुआ था और इसे देखने रेकॉर्ड संख्या में लोग पहुंचे थे। आईसीसी को उम्मीद है कि इस बार दर्शकों के स्टेडियम पहुंचने का नया रेकॉर्ड बनेगा। 

टूर्नमेंट के बारे में खास बातें… 
– 7 शहर 
– 7 वेन्यू 
– 16 टीमें 
– 45 मैच 
– कब से कब तक: 18 अक्टूबर-15 नवंबर 2020 

कहां-कहां होंगे मैच
टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले ऑस्ट्रेलिया के 7 शहरों के 7 स्टेडियमों में खेले जाएंगे। इनमें पर्थ, ऐडिलेड, मेलबर्न, होबार्ट, सिडनी, ब्रिस्बेन और गीलॉन्ग शामिल हैं। 

किस पूल में कौन-सी टीम (क्वॉलिफाई)
पूल-ए: पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यू जीलैंड, वेस्ट इंडीज 
पूल-बी: भारत, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान