Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व क्रिकेट के तमाम दिग्गजों को पछाड़, इस युवा भारतीय खिलाड़ी ने जीता ICC ‘इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर’ का ख़िताब

आईसीसी ने आज 22 जनवरी मंगलवार को साल 2018 के आईसीसी पुरुष इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर का ऐलान कर दिया है. आपकों बता दें, कि आईसीसी ने यह ख़ास सम्मान भारतीय टीम के ही विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिया है.

ऋषभ पंत के लिए साल 2018 काफी अच्छा रहा था. उन्होंने साल 2018 में 8 टेस्ट मैचों की 14 पारियों में 38.35 की औसत से 537 रन बनाये थे. उन्होंने साल 2018 में 16 छक्के व 55 चौके भी लगाये थे.

आईसीसी पुरुष इमर्जिंग क्रिकेटर ऋषभ पंत को बधाई!

आईसीसी ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “वर्ष 2018 के आईसीसी पुरुष इमर्जिंग क्रिकेटर ऋषभ पंत को बधाई!

वह इंग्लैंड में टेस्ट शतक बनाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए और दिसंबर में एडिलेड में उन्होंने 11 कैच के साथ एक टेस्ट में सर्वाधिक कैच लेने के रिकॉर्ड की बराबरी की थी.”

यहाँ देखें आईसीसी का ट्वीट 

ऐसा रहा है ऋषभ पंत का अबतक का क्रिकेट करियर 

ऋषभ पंत कम समय में अपना एक बड़ा नाम बना लिया है. वह भारतीय टीम के लिए 9 टेस्ट मैच, 3 वनडे मैच और 10 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं.

ऋषभ पंत ने अपने 9 टेस्ट मैच के क्रिकेट करियर में 49.71 की शानदार औसत से 696 रन बनाये हुए है. वह अबतक टेस्ट क्रिकेट में 2 शतक और 2 अर्धशतक लगा चुके हैं.

3 वनडे मैचों में ऋषभ पंत 20.50 की औसत से 41 रन बना चुके हैं. वहीं उन्होंने अपने खेले 10 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 19.62 की औसत से 157 रन बना चुके हैं. वह टेस्ट क्रिकेट में अबतक 40 कैच और दो स्टंपिंग कर चुके हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post विश्व क्रिकेट के तमाम दिग्गजों को पछाड़, इस युवा भारतीय खिलाड़ी ने जीता ICC ‘इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर’ का ख़िताब appeared first on SportzWiki Hindi.