Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC ट्विटर हैंडल के कवर पेज पर धोनी की फोटो, जानें माजरा

स्पोर्ट्स डेस्क। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल के कवर पेज पर जगह दी है। धोनी की फोटो ICC के ट्विटर कवर पेज देख दिग्गज खिलाड़ी भी हैरान हो गए। वहीं धोनी के फैन्स यह नजारा देखकर बेहद खुश हैं। आपको बता दें, धोनी पिछले साल बुरी फॉर्म से जूझ गुजर रहे थे और उनकी जमकर आलोचना हो रही थी।

लेकिन नए में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों में शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेल आलोचकों का मुँह बंद कर दिया। उन्होंने तीन मैचों में तीन अर्धशतकीय पारी खेली और उन्होंने आखिर वनडे में ज्यादा 87 रन बनाए। उनकी शानदार परियों के लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज अवार्ड से भी नवाजा गया।

वहीं ICC ने अपने ट्विटर कवर पेज पर धोनी का फोटो लगाकर सबको हैरान कर दिया और उनकी फैंस फोटो को जमकर शेयर कर रहे है। एक फैन ने लिखा की यह ICC की सबसे अच्छी कवर फोटो है। वहीं दूसरे फैन ने लिखा कि ICC के पेज पर यह तस्वीर देखकर गर्व का अनुभव होता है।आपको जानकारी में बता दें टीम इंडिया अब न्यूजीलैंड से पांच वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। जिसके लिए टीम का ऐलान भी हो गया है।

भारतीय वनडे टीमः
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायुडू, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, विजय शंकर, शुभमन गिल

यह भी पढ़े:-

न्यूजीलैंड के खिलाफ ये रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच सकते है विराट कोहली

मेलबर्न में महेंद्र सिंह धोनी ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड कि जानकर हो जाएंगे खुश

Australian Open 2019: 20 साल के स्टीफेनो सिसिपास ने दी टेनिस के महान खिलाड़ी फेडरर को मात



Herald