स्पोर्ट्स डेस्क। इन दिनों भारतीय टीम न्यूजीलैंड से पांच वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है। आज सीरीज का तीसरा वनडे मैच खेला गया जिसे भारत ने सात विकेट से जीत लिया है। इसी के साथ भारत ने पांच वनडे मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है। 10 साल बाद भारत ने न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे सीरीज जीतकर इतिहास रचा है। भारतीय टीम के एक खिलाड़ी के लिए बुरी खबर आई है। मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज अंबाती रायडू को आईसीसी ने ससपेंड कर दिया है।
उन्होंने आईसीसी ने गेंदबाजी से सस्पेंड किया है। आईसीसी ने बताया कि रायुडू को अपने बोलिंग एक्शन का टेस्ट संदिग्ध पाए जाने के 14 दिन के भीतर देना था लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रहे। बता दें, नियमों के अनुसार, जब किसी क्रिकेटर का गेंदबाजी एक्शंन संदिग्ध पाया जाता है तो उसे 14 दिनों के भीतर अपने गेंदबाजी ऑक्शन का टेस्ट देना होता है। इसी वजह से उन्हें सस्पेंड किया गया है।
JUST IN: Ambati Rayudu has been suspended from bowling in international cricket.
— ICC (@ICC) January 28, 2019
Details https://t.co/n400JyZJdf pic.twitter.com/0QUfFfmnUs
आपको जानकर हैरानी होगी आईसीसी का यह फैसला उस वक्त आया जब अंबाती रायडू न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने न्यूजीलैंड तीसरे वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। अंबाती रायडू ने 42 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाये।
यह भी पढ़े:-
IND vs NZ 3rd ODI LIVE: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 244 रनों का लक्ष्य
IND vs NZ: कल इन खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती है विराट की सेना
हार्दिक और राहुल के लिए आई अच्छी खबर, न्यूजीलैंड दौरे में टीम हो सकते है शामिल!
Herald