स्पोर्ट्स डेस्क। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल आईसीसी साल 2018-19 के लिए अपने अवॉर्ड्स की घोषणा की है साथ ही इस बार भी भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपना जलवा बरकरार रखा है। एक बार फिर आईसीसी ने विराट कोहली को सर गारफील्ड सोबर्स अवॉर्ड का सम्नानित किया है। इसके साथ विराट कोहली को साल 2018 के लिए ICC ने सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर भी घोषित किया है। विराट कोहली द्वारा किये गए बेहतर प्रदर्शन की के कारण उनको ये अवॉर्ड्स दिए गए है।
साथ ही आपको बता दे विराट कोहली साल के सबसे रन बनाने वाले खिलाड़ी भी है उन्होंने ने साल 2018 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों में कुल 2735 रन बनाए हैं। साथ ही आपको बता दे कि विराट इस समय ICC की टेस्ट और वनडे रैकिंग की बल्लेबाजी में पहले स्थान के साथ टॉप पर बने हुए है। इसके साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने साल 2018 की अपनी टेस्ट और वनडे टीम की घोषणा कि जिसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली को कप्तान बनाया गया है। साथ ही विराट कोहली के साथ इस टीम में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, चाइनामैन कुलदीप यादव और बल्लेबाज रोहित शर्मा और ऋषभ पंत को भी जगह मिली है।
ICC की वर्ष 2018 की वनडे टीम: रोहित शर्मा (भारत), जॉनी बेयरस्टॉ (इंग्लैंड), विराट कोहली (भारत, कप्तान), जो रूट (इंग्लैंड), रॉस टेलर (न्यूजीलैंड), जोस बटलर (इंग्लैंड, विकेटकीपर), बेन स्टोक्स (इंग्लैंड), मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश),कुलदीप यादव (भारत) और जसप्रीत बुमराह (भारत), राशिद खान (अफगानिस्तान)
ICC की वर्ष 2018 की टेस्ट टीम: टॉम लैथम (न्यूजीलैंड), दिमुथ करुणारत्ने (श्रीलंका), केन विलियमसन (न्यूजीलैंड), विराट कोहली (भारत, कप्तान), हैनरी निकोलस (न्यूजीलैंड), ऋषभ पंत (भारत), जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज), कागिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका),जसप्रीत बुमराह (भारत), नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया) और मोहम्मद अब्बास (पाकिस्तान)
और ये भी पढ़े:
पैसों की कमी के कारण अस्पताल में मौत से जंग लड़ रहा है ये खिलाड़ी, मदद को आगे आए ये दिग्गज
ICC ट्विटर हैंडल के कवर पेज पर धोनी की फोटो, जानें माजरा
Herald