लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: विराट कोहली ने इंडियन क्रिकेट टीम में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. जी हां, वैसे तो धोनी ने जबरदस्त टैलंट दिखाया है, लेकिन कैप्टन विराट कोहली भी कुछ कम नहीं हैं. आईसीसी अवॉर्ड्स में विराट का जबरदस्त जलवा देखने को मिला है. उन्होंने टेस्ट, वनडे और सभी प्रारूपों में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का पुरस्कार जीता. विराट को ICC Men’s Cricketer of the Year 2018! चुना गया है. वह सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी के हकदार बने.
इसके साथ ही विराट ने अनोखी हैट्रिक पूरी की. 30 साल के कोहली क्रिकेटर ऑफ द ईयर, टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर और वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए. साथ ही विराट कोहली को टेस्ट और वनडे टीम ऑफ द ईयर दोनों का कप्तान बनाया गया है. यानी विराट ने एक साथ पांच उपलब्धियां हासिल कर एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित की.
आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने मंगलवार को आईसीसी अवॉर्ड्स 2018 की घोषणा की. इसी कड़ी में वनडे और टेस्ट टीम ऑफ द ईयर भी शामिल है. भारत के कप्तान विराट कोहली को ICC की ‘टेस्ट और वनडे टीम ऑफ द ईयर- 2018’ दोनों का कप्तान बनाया गया.
कोहली को कप्तान बनाए जाने के पीछे आईसीसी ने वजह बताई है. दरअसल, उन्होंने 2018 में 14 वनडे मैचों में से नौ मैचों में भारत को जीत दिलाई. कुल मिलाकर भारत ने 14 मैच जीते और सिर्फ चार मैच हारे, जबकि दो मैच टाई रहे.
टेस्ट की बात करें, तो विराट कोहली 2018 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. उन्होंने 13 टेस्ट में 55.08 की औसत से 1322 रन बनाए.
The post ICC अवार्ड्स के किंग बने विराट कोहली, बनाए गए ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ appeared first on Live Cities.