Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IIND W vs NZ W: स्मृति मंधाना के शानदार शतक की बदौलत भारत ने पहले ही मैच में न्यूजीलैंड को 9 विकेट से दी शिकस्त

भारत की पुरुष क्रिकेट टीम के साथ महिला क्रिकेट टीम भी न्यूजीलैंड के दौरे पर है। आज नेपियर में तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला गया। मैच में भारतीय कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। डब्लूवी रमण के कोच बनने के बाद भारतीय महिला टीम का यह पहला मैच था। टीम ने इस मैच को 9 विकेट से  अपने नाम किया।

अच्छी शुरुआत के बाद बिखरी न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड टीम को सूजी बेट्स और सोफी डिवाइन की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े, लेकिन उनके पास उनकी पारी पटरी से उतर गई। भारत के स्पिन गेंदबाजों ने जबरदस्त गेंदबाजी की।

पहला विकेट गिरने के बाद न्यूजीलैंड की कोई भी खिलाड़ी पिच पर नहीं टिक पाई। कई बल्लेबाजों को शुरुआत मिली, लेकिन वह उसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाई। उनके लिए सूजी बेट्स ने सबसे ज्यादा 36 रनों की पारी खेली।

 

न्यूजीलैंड की टीम 49वें ओवर में 192 पर ऑलआउट हो गयी। भारत के लिए स्पिन गेंदबाजों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया। एकता बिष्ट और पूनम यादव ने तीन- तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा दीप्ती शर्मा को दो और शिखा पांडे को एक विकेट मिला।

भारत की शानदार बल्लेबाजी

महिला क्रिकेट में चल रहे विवाद को पीछे छोड़ टीम ने गेंदबाजी के बाद शानदार बल्लेबाजी भी की। 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिगेज ने टीम को उम्मीद से बेहतर शुरुआत दी।

दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 190 रनों की साझेदारी बनाई। यह न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय सलामी बल्लेबाजों का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। स्मृति ने अपने वनडे करियर का पहला शतक बनाया।

जीत से सिर्फ 3 रन पहले छक्का जड़ने की कोशिश में वह 105 रन बनाकर पवेलियन लौट गयी। जेमिमा रोड्रिगेज ने भी अपना पहला वनडे अर्धशतक बनाते हुए 81 रनों की पारी खेली। भारत ने 33 ओवर में लक्ष्य  हासिल कर लिया। मंधाना को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

देखें स्कोरबोर्ड:

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post IIND W vs NZ W: स्मृति मंधाना के शानदार शतक की बदौलत भारत ने पहले ही मैच में न्यूजीलैंड को 9 विकेट से दी शिकस्त appeared first on SportzWiki Hindi.