Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs Aus 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 288 रनों का लक्ष्य

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला सिडनी क्रिकेट मैदान पर खेला रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत के सामने 5 विकेट के नुकसान पर 288 रनों का लक्ष्य रखा है। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत कुछ खास अच्छी नहीं रही। भुवनेश्‍वर कुमार ने एरॉन फिंच (6) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई।

इसके बाद कुलदीप यादव ने एलेक्‍स कैरी (24) व शॉन मार्श (54) और रविंद्र जडेजा ने उस्‍मान ख्‍वाजा (59) को पेवेलियन की राह दिखाई। ऑस्ट्रेलिया की तरह से पीटर हैंड्सकॉम्ब ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाये और मार्कस स्टोइनिस 47 और ग्लेंन मैक्सवेल 11 रन पर नाबाद लौटे है। वही भारत की तरफ से भुवनेश्‍वर कुमार और कुलदीप यादव को दो-दो, जबकि रविंद्र जडेजा को एक विकेट मिला है। ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम 10 ओवर में काफी तेज़ी से रन बटोरे जो भारत के लिए मुश्किल साबित हो सकते है।

ये हैं पहले वनडे के लिए टीमें

भारतीय टीम
विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, खलील अहमद और भुवनेश्वर कुमार।

ऑस्ट्रेलिया टीम
एरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स केरी, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जे रिचर्ड्सन, जेसन बेहरेनडॉफ, नाथन ल्योन और पीटर सिडल।

यह भी पढ़े:-

रोहित ने इस खिलाड़ी को बताया मार्गदर्शक, वर्ल्ड कप में निभाएंगे अहम भूमिका

Ind vs Aus: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया, भुवनेश्वर बनाया ये रिकॉर्ड

वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका के इस ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, रैना हुए इमोशनल



Herald