Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs Aus 1st ODI: रोहित शर्मा ने जड़ा शतक, भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के हिटमैन बल्लेबाज रोहित शर्मा आस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन इस साल का पहला वनडे शतक और अपने वनडे करियर का 22वां शतक जड़ा।रोहित शर्मा ने बेटी के जन्म के बाद शतक लगाकर उनको शानदार तोहफा दिया है। साथ ही भारतीय टीम के लिए एक महत्वपूर्ण पारी खेली हैं।

रोहित शर्मा ने 110 गेंदों का सामना करते हुए सिडनी में शतक जमाया। रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के साथ 137 रनों की साझेदारी की और टीम को मझदार से बाहर निकालने में कामयाबी हासिल की। महेन्द्र सिंह धोनी 51 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा इस समय ऐसी शानदार पारी खेल रहे हैं जिस समय भारत ने अपने चार रनों पर तीन बहुमूल्य विकेट गवा दिए थे।

वहीं ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत के सामने 5 विकेट के नुकसान पर 288 रनों का लक्ष्य रखा है। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत कुछ खास अच्छी नहीं रही। भुवनेश्‍वर कुमार ने एरॉन फिंच (6) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई।

इसके बाद कुलदीप यादव ने एलेक्‍स कैरी (24) व शॉन मार्श (54) और रविंद्र जडेजा ने उस्‍मान ख्‍वाजा (59) को पेवेलियन की राह दिखाई। ऑस्ट्रेलिया की तरह से पीटर हैंड्सकॉम्ब ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाये और मार्कस स्टोइनिस 47 और ग्लेंन मैक्सवेल 11 रन पर नाबाद लौटे है। वही भारत की तरफ से भुवनेश्‍वर कुमार और कुलदीप यादव को दो-दो, जबकि रविंद्र जडेजा को एक विकेट मिला है।

यह भी पढ़े:-

रोहित ने इस खिलाड़ी को बताया मार्गदर्शक, वर्ल्ड कप में निभाएंगे अहम भूमिका

वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका के इस ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, रैना हुए इमोशनल

Ind vs Aus: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया, भुवनेश्वर बनाया ये रिकॉर्ड



Herald