Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs Aus 2nd ODI: विराट कोहली ने जड़ा करियर का 39वां शतक

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आज दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने फैसला किया है और भारत के सामने 9 विकेट के नुकसान पर 299 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में भारत ने चार विकेट के नुकसान पर 246 रन बना लिए है।

भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पारी का शानदार आगाज किया। शिखर धवन ने तूफानी पारी खेलते हुए 32 रन और रोहित शर्मा ने 43 रनों का अहम योगदान दिया। दोनों के सलामी बल्लेबाज़ों के आउट होने के बाद कप्तान विराट कोहली ने पारी को संभाला। कोहली ने अपने करियर का 39 वां शतक जड़ा।

विराट ने अपनी पारी में 2 छक्‍के और पांच चौको की मदद से 104 रन बनाये। यह उनका 39वां और ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ छठा शतक है। जबकि ऑस्‍ट्रेलिया में उनका तीसरा शतक है। क्रीज़ पर अभी महेंद्र सिंह धोनी (39) और दिनेश कार्तिक (7) है।

टीमें :

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज.

ऑस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकोंब, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, नाथन लायन, पीटर सिडल, जे रिचर्डसन और जेसन बेहरेनडोर्फ.

यह भी पढ़े:-

आईसीसी टूर्नामेंट के तीनों खिताब जीतने वाले इंडियन क्रिकेट टीम के यह 4 दिग्गज खिलाड़ी

Ind vs Aus: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया, भुवनेश्वर बनाया ये रिकॉर्ड

India vs Aus 2nd ODI : शॉन मार्श के शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 299 का लक्ष्य



Herald