स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का चौथा और अंतिम टेस्ट खेला जा रहा है। पहले दिन गुरुवार का खेल समाप्त होने तक भारत ने चार विकेट के नुकसान पर 303 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा कर लिया है। भारत ने यह विशाल स्कोर चेतेश्वर पुजारा के नाबाद 130 रनो के बदौलत बनाया। पुजारा के साथ हनुमा विहारी 39 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया की तरह से जोश हज़लवुड ने दो, मिचेल स्टार्स और नाथन ल्योन को एक-एक विकेट मिला है।
पुजारा ने रचा इतिहास
सिडनी में शतक जड़ते ही पुजारा ने सुनील गावस्कर के 41 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। पुजारा ने अपने 68वें टेस्ट मैच में टेस्ट करियर का 18वां शतक पूरा किया। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। इस सूची में कप्तान विराट कोहली पहले और सुनील गावस्कर दूसरे स्थान पर हैं। पुजारा ने इससे पहले एडिलेड और मेलबर्न में भी शतक जड़ा था।
वहीं आपको जानकारी में बता दें, पुजारा ने पांचवें विकेट के लिए हनुमा विहारी के साथ बिना कोई विकेट खोये 75 रन जोड़े और टीम को 303 के स्कोर तक पहुंचाया। अगर भारत यह टेस्ट जीत जाती है तो वह ऑस्ट्रेलिया में पहली बार कोई टेस्ट सीरीज जीतेगी। वैसे यह टेस्ट भारत ड्रा करवाकर भी टेस्ट सीरीज जीत सकती है क्योंकि भारत 2-1 से सीरीज में आगे है।
यह भी पढ़े:-
गम भरा साबित हुआ सचिन और कांबली के लिए साल का दूसरा दिन, दोनों को लगा ये बड़ा झटका
Ind vs Aus: पहले दिन ही पुजारा ने रचा इतिहास, सीरीज का लगाया तीसरा शतक
Ind vs Aus: कल सिडनी के मैदान ये 70 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने उतरेगी भारतीय टीम
Herald