स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरिज का आखिरी और निर्णायक मैच कल से सिडनी में खेला जाएगा। बताया जा रहा है कि कल सिडनी टेस्ट मैच के लिए मैदान उतरते ही टीम इंडिया 70 साल पुराने एक रिकॉर्ड को तोड़ देगी। इस मैच के लिए हाल ही में बीसीसीआई ने 13 सदस्य के टीम कि घोषणा की है। भारत के लिए ये मैच काफी अहम माना जा रहा है की अगर भारत इस मैच को जीत लेता है तो ऑस्ट्रेलिया में पहली बार सीरीज जीतने का इतिहास बना लेगा।
बताया जा रहा है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले कल के टेस्ट मैच में भारत जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी। साथ ही अगर भारत इस मैच में जीत दर्ज कर लेता है या मैच ड्रॉ भी करा लेता है तो वह 2-1 से सीरीज जीत लेगा जोकि ऑस्ट्रेलिया में 70 साल के बाद उसकी पहली सीरीज जीत होगी। इसके अलावा भारतीय टीम कल मैदान में कदम रखते ही 70 साल पुराने एक रिकॉर्ड को तोड़ देगी। क्योंकि भारत अभी तक कभी भी ऑस्ट्रेलिया में बढ़त के साथ आखिरी टेस्ट मैच को खेलने नही उतरा है।
कल भारतीय कप्तान विराट कोहली पहले ऐसे भारतीय कप्तान बन जाएंगे जो कंगारुओं की धरती पर सीरीज़ के आखिरी टेस्ट मैच को खेलने बढ़त के साथ उतरेंगे। साथ ही भारतीय टीम में इस टेस्ट मैच के लिए स्पिन गेंदबाज आर. अश्विन को भी 13 संभावित में चुना गया है। लेकिन अब ये देखना होगा कि वो सिडनी टेस्ट में खेलते या बाहर बैठते है। क्योंकि वो फिटनेस टेस्ट में विफल रहे।
और ये भी पढ़े:
...जब बल्लेबाजों ने 1 गेंद पर बना लिए 286 रन, इतने ही रनों पर पारी भी घोषित कर दी
Ind vs Aus: चौथे टेस्ट मैच में ये कारनामा करके इस दिग्गज को पीछे छोड़ देंगे बुमराह!
Herald