Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs Aus: ऐसा कारनामा करके भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज़ बने पंत, दूसरें दिन का खेल हुआ खत्म

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरिज का आखिरी और निर्णायक मैच सिडनी में खेला जा रहा। साथ ही आपको बता दे कि कल भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया था साथ ही अभी तक भारत ने अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए दूसरें दिन 7 विकेट खोकर 622 रन पर पारी घोषित कर दी है। साथ ही आज भारतीय टीम के विकेटकीपर रिषभ पंत ने अपने नाम एक शानदार रिकॉर्ड बनाया है।

भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर रिषभ पंत ने आज अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने ने अपने टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर आज पंत ने 189 गेंदों में 159 रन की नाबाद पारी खेली। साथ ही आपको बता दे कि आज उन्होंने ने अपने नाम एक शानदार रिकॉर्ड भी बनाया वह इस शतक के साथ ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों देशों में शतक लगाने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बन गए हैं। आपको बता दे इन इन से पहले भारतीय टीम को कोई भी विकेटकीपर बल्लेबाज टेस्ट मैच में ये कारनामा नही कर पाया है। आज सभी सभी खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया।

साथ ही बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा 193 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने इस पारी में 373 गेंदों का सामना करते हुए 22 चौके लगाए। इसके अलावा भारतीय टीम के ऑलरांडर खिलाड़ी रवीन्द्र जडेजा ने भी शानदार बल्लेबाजी की उन्होंने ने 81 रन की पारी खेली। साथ ही आज दिन का खेल खत्म होने का ऑस्ट्रेलिया ने बिना विकेट खोये 24 रन बना लिए है।

और ये भी पढ़ें:

इस कीवी क्रिकेटर ने 1 ओवर में 5 छक्के जड़कर भारत को डराया, फिर भी है अफसोस

Ind vs Aus: ये रिकॉर्ड बनाकर विराट कोहली ने रचा इतिहास, सचिन सहित इन दिग्गजों को छोड़ा पीछे



Herald