Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs Aus: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया, भुवनेश्वर बनाया ये रिकॉर्ड  

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला आज सिडनी क्रिकेट मैदान पर खेला रहा है। जहां ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया है। लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली का भी कहना था कि अगर वो टॉस जीत जाते, तो वो भी पहले बल्लेबाज़ी का ही निर्णय लेते। दोनों ही टीम के लिए आज अहम मुकाबला है दोनों ही पहले मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त के इरादे से मैदान में उतरी है।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में एक विकेट खो कर 35 रन बना लिए है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम को शुरुआत में ही बड़ा झटका देते हुए भुवनेश्वर कुमार ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच को बोल्ड कर दिया आपको बता दे कि फिंच 11 गेंदों में 06 रन बनाकर आउट हुए। भारत को पहली सफलता दिलाने के साथ ही भुवनेश्वर कुमार ने वनडे क्रिकेट का 100वां विकेट पुरे किये। भारतीय टीम ने आज दिनेश कार्तिक और जडेजा को अंतिम-11 में मौका दिया है। साथ ही भारतीय टीम ने और कोई बदलाव नही किया है।

लेकिन ऑस्ट्रेलिया टीम काफी बदलाव के साथ मैदान में उतरी है बताया जा रहा है कि टीम ने करीब अपने नौ बदलाव के साथ मैदान में उतरी है। साथ ही आपको बता दे कि भारतीय टीम ने हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल को टीम में नही लिया है क्योंकि करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने के कारण भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांडय़ा और केएल राहुल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरिज से बाहर कर दिया गया हैं।

और ये भी पढ़े:

रोहित ने इस खिलाड़ी को बताया मार्गदर्शक, वर्ल्ड कप में निभाएंगे अहम भूमिका

विराट कोहली ने अपने संन्यास को लेकर किया खुलासा, देखें वीडियो

INDvsAUS: भारतीय टीम के दो खिलाड़ियों लगा झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर



Herald