स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला आज सिडनी खेला रहा है। जहां ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करके भारत को 5 विकेट के नुकसान पर 288 रनों का लक्ष्य दिया है। साथ ही लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत नही हुई और 18 ओवर ने अपने तीन विकेट खोकर 60 रन बना लिए अभी मैदान पर रोहित शर्मा 38 रन और एमएस धोनी 16 रन बनाकर खेल रहें है।
इसके साथ ही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड बना लिए। आज एमएस धोनी भारत के लिए खेलते हुए वनडे क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। सिडनी वनडे से पहले धोनी को भारत की तरफ से ये आंकड़ा छूने के लिए सिर्फ 1 रन की जरूरत थी। साथ ही एमएस धोनी से पहले भारतीय टीम की तरफ से ये आंकड़ा सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली हासिल कर चुके हैं।
साथ ही हाल ही में विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया था। आपको बता दे कि 2018 में भारत में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में भी धोनी 9999 के आंकड़े पर अटक गए थे। बीच में कुछ समय के लिए एमएस धोनी को विश्राम दे दिया था।
और ये भी पढ़े:
Ind vs Aus 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 288 रनों का लक्ष्य
ये 3 कारण बर्बाद कर सकते हैं हार्दिक पांड्या का करियर, तीसरा कारण उड़ा देगा सबके होश
Ind vs Aus: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया, भुवनेश्वर बनाया ये रिकॉर्ड
Herald