Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs aus: पहले मैच में हार के बाद भारतीय टीम में हो सकता बदलाव, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

स्पोटर्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए पहले वनडे मैच में 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही टीम इंडिया इस सीरीज में 1-0 से पीछे हो गई है। लेकिन विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम को इस सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल ही में दूसरा वनडे मैच जीतना होगा। क्योंकि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया जीत दर्ज करते ही सीरिज में कब्जा कर लेगी। इस वजह से भारत दूसरें वनडे में कुछ बदलाव के साथ मैदान में उतर सकती है।

साथ ही पहले वनडे में रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी के अलावा कोई भी अच्छी बल्लेबाजी नही कर पाया और भारत ने अपने चार रनों पर तीन बहुमूल्य विकेट गवा दिए थे। इस वजह से अब भारत दूसरें वनडे में जीत के लिए टीम में बदलाव कर सकती है। साथ ही पहले मैच में कुछ कमाल नही कर पाने वाले बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की दूसरें मैच से छुट्टी हो सकती है। साथ ही माना जा रहा है कि दिनेश कार्तिक की जगह केदार जाधव को खिलाया जा स​कता है।

आपको बता दे कि जाधव ने हाल ही में एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया। क्योंकि जाधव अक्सर अहम मौकों पर विकेट लेकर देते है। इसके साथ ही वह तेजी से रन बनाने के लिए भी जाने जाते है। इस सीरीज का दूसरा मैच 15 जनवरी को एडिलेड के मैदान पर खेलेगा। भारत इस मैच में हर हाल ही में जीत दर्ज करना चाहेगा।

और ये भी पढ़े:

इस लड़की से डांस सीखने की कोशिश करते नजर आये रोहित शर्मा, देखें VIDEO

कंगारूओं के सामने बेकार हुआ हिटमैन का शतक, 34 रनों से हार गई टीम इंडिया

आईसीसी टूर्नामेंट के तीनों खिताब जीतने वाले इंडियन क्रिकेट टीम के यह 4 दिग्गज खिलाड़ी



Herald