Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs Aus: आज के मैच में रोहित शर्मा ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड की हर कोई रखेगा याद

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का का आज दूसरा और अहम मुकाबला एडिलेड भारत ने 6 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। ऑस्ट्रेलिया टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए जिसकों भारत ने 6 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और विकेटकीपर महेन्द्र सिंह धोनी ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। आज रोहित शर्मा का बल्ला ज्यादा कुछ तो कमाल नही कर पाया लेकिन उन्होंने आज ऐसा रिकॉर्ड बनाया है कि हर कोई इस रिकॉर्ड को याद रखेगा।

आपको बता दे कि भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एडिलेड के ओवल मैदान पर दूसरे वन-डे में विश्व रिकॉर्ड बनाया है। आज मात्र 43 रन की पारी खेल रोहित ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ अब नंबर एक बन गए। रोहित शर्मा ने आज अपने बल्ले से दो शानदार छक्के लगाकार वे अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। आपको बता दे कि इससे पहले ये रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था लेकिन अब इस मामले में रोहित शर्मा आगे निकल गए है। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनो फॉर्मेट मिलाकर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड बनाया है।

आपको बता दे कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट मिलाकर 89 छक्के हो गए हैं। जबकि इससे पहले वेस्टइंडीज के प्रमुख बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम इंग्लैंड के खिलाफ 88 छक्के लगाने का रिकॉर्ड था। लेकिन अब उनका ये रिकॉर्ड तोड़कर रोहित आगे निकल गए है। साथ ही रोहित शर्मा के नाम वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 64 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है।

और ये भी पढ़े:

VIDEO: जडेजा का ये रन आउट कभी नहीं भूलेंगे ख्वाजा

India vs Aus 2nd ODI : कोहली और धोनी की दमदार बल्लेबाजी के बदौलत भारत ने जीता मैच



Herald