स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच शुक्रवार को मेलबोर्न में खेला जाएगा। साथ ही आपको बता दे दोनों की टीमों के लिए ये मुकाबला काफी अहम है क्योंकि जों भी टीम इस मुकाबले को जीतेगी वह इसके साथ ही वनडे सीरिज पर कब्जा जमा लेगी। दोनों टीमें इसकी तैयारी में लगी हुई है साथ ऑस्ट्रेलिया दूसरे वनडे में हार के बाद अब तीसरे वनडे में जीते के लिए कुछ बदलाव के साथ मैदान में उतरेगी।
आपको बता दे कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार 18 जनवरी को खेला जाने वाला तीसरा और सीरीज का अंतिम वनडे के लिए टीम की घोषणा कर दी है। साथ ही इस निर्णायक मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम दो बदलाव के साथ मैदान में उतरेगी। बताया जा रहा है कि आखिरी वनडे मैच के लिए नाथन लियोन और जैसन बेहरनडॉर्फ की जगह स्पिन गेंदबाज़ एडम जेम्पा और पेसर बिली स्टेनलेक को टीम में शामिल किया है।
साथ ही आपको बता दे कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच इस तीन मैचो की सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता था, जबकि भारत ने दूसरे मैच में शानदार जीत दर्ज करते हुए सीरीज को 1-1 से बराबर कर ली है। अब दोनों ही टीमों के लिए अंतिम मैच काफी महत्वपूर्ण है इसलिए ऑस्ट्रेलिया ने टीम में बदलाव किया है साथ ही माना जा रहा है कि भारत भी कुछ बदलाव कर सकती है।
और ये भी पढ़े:
ऋषभ पंत ने शेयर की इस लड़की के साथ तस्वीर, देखिये
धोनी की तारीफ में ये बोले गावस्कर, कही ये बड़ी बात
धोनी की ये गलती भारत को हरा सकता था मैच, अंपायर ने किया नजरअंदाज
Herald