Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs Aus: चौथे टेस्ट मैच में ये कारनामा करके इस दिग्गज को पीछे छोड़ देंगे बुमराह!

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरिज का आखिरी और निर्णायक मैच कल से सिडनी में खेला जाएगा। इस मैच के लिए हाल ही में बीसीसीआई ने 13 सदस्य के टीम किओ घोषणा भी की है। साथ ही आपको बता दे की भारत के लिए ये मैच काफी अहम माना जा रहा है की अगर भारत इस मैच को जीत लेता है तो ऑस्ट्रेलिया में पहली बार सीरीज जीतने का इतिहास बना लेगा। साथ ही ये मैच भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह इस मैच में अपने नाम कई रिकॉर्ड कर कई दिग्गज खिलाड़ियों को पीछें छोड़ने का इतिहास बना सकते है। क्योंकि आपको बता दे कि ऑस्ट्रेलिया में अभी तक टेस्ट सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड कपिलदेव के नाम है। लेकिन जसप्रीत बुमराह के पास ये रिकॉर्ड तोड़ने का अच्छा मौका है। आपको बता दे कि कपिल देव ने 1991-92 में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर 5 टेस्ट मैचों में 25.80 की औसत से 25 विकेट लिए थे। साथ ही उन्होंने ने इस टेस्ट टेस्ट सीरीज में दो बार पारियों में 5 विकेट लिए थे।

साथ ही जसप्रीत बुमराह की बात करे तो उन्होंने अभी तक इस सीरीज के 3 टेस्ट मैचों में 14.65 की औसत से 20 विकेट ले चुके हैं। साथ ही अभी तक उनको कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 6 विकेट की जरूरत है अगर वह इस मैच में 6 विकेट ले लेते है तो कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। दोनों टीमों के बीच कल से सिडनी में में ये मुकाबला खेला जाएगा।

और ये भी पढ़े:

एकदिवसीय मैच: क्रिकेट जगत में बाएं हाथ के 5 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, इनमें से एक भारतीय खिलाड़ी भी..

2019 : इंडियन क्रिकेट टीम कब और किन टीमों के विरूद्ध खेलेगी मैच? पढ़ें सालभर का पूरा ब्यौरा

BCCI ने चौथे टेस्ट के लिए 13 सदस्यों का किया ऐलान



Herald