Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs Aus: सीरीज जीतने के बाद भी इस बात से दुखी है विराट कोहली

स्पोर्ट्स डेस्क। आज भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतकर एक इतिहास रचा है। आपको बता दे कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की सीरीज का अंतिम मैच बारिश की वजह से ड्रॉ रहा लेकिन भारतीय टीम ने चार मैचों के इस टेस्ट सीरीज को 2-1 से जीत हासिल की है। साथ ही टीम ने 70 साल बाद ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतकर एक इतिहास बनाया है। लेकिन इसके बाद भी टीम के कप्तान विराट कोहली एक बात को लेकर काफी दुखी है।

आपको बता दे कि भारत ने सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की है लेकिने इसके बाद भी कप्तान विराट कोहली निराश है उनका कहना है कि हम अगर आज बारिश नही आती तो सीरीज को 3-1 से जीत सकते थे। उन्होंने ने कहा है कि बारिश और खराब रोशनी की वजह हम हम अंतिम मैच नही जीत पाए जिसकी वजह से से विराट थोड़ा निराश है। आपको बता दे सिडनी टेस्ट में भारतीय टीम मजबूत स्थिति में थी और भारत 2-1 की जगह इस सीरी़ज का अंत 3-1 से कर सकता था। लेकिन बारिश की वजह से अंपायरों ने लंच के बाद मैच ड्रॉ करने का फैसला किया।

साथ ही विराट कोहली ने सीरीज के जीत के बाद टीम के सभी खिलाड़ियों की जमकर तारीफ़ की साथ ही ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर ऐतिहासिक 2-1 से जीत को अपनी ;सबसे बड़ी उपलब्धि करार दिया। इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे मैच की सीरीज खेली जानी है।

और ये भी पढ़े:

KL राहुल और पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया सचिन से बेहतर, फैंस ने लगाई फटकार

टीम इंडिया के इन 8 दिग्गज क्रिकेटर्स की पत्नियां शादी से पहले करती थीं यह काम



Herald