Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs Aus: ये रिकॉर्ड बनाकर विराट कोहली ने रचा इतिहास, सचिन सहित इन दिग्गजों को छोड़ा पीछे

स्पोर्ट्स डेस्क। आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का चौथा और अंतिम टेस्ट का पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 303 रन बना लिए है। साथ ही भारत की तरह से अभी तक मैदान पर चेतेश्वर पुजारा के नाबाद 130 रन के साथ और हनुमा विहारी 39 रन बनाकर नाबाद हैं। लेकिन आज भारतीय कप्तान ज्यादा कुछ कमाल नही दिखा पाए लेकिन एक रिकॉर्ड बनाकर उन्होंने ने कई खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 रन पर ही आउट हो गए और ज्यादा बड़ा स्कोर नही बना पाए लेकिन उन्होंने ने अपनी पारी में 11 रन बनाते ही एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया की कई दिग्गज खिलाड़ी पीछे रह गए। आज विराट कोहली ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेटों में सबसे तेज 19000 रन पूरे करने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने ने सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा को भी पीछे छोड़ दिया। विराट कोहली ने 399 पारियों में 19000 रन पूरे किए है जबकि सचिन ने 432 और ब्रायन ने 433 पारियों में ये कमाल किया था।

साथ ही बताया जा रहा है कि विराट कोहली ने इससे पहले सबसे तेज 15, 16, 17 और 18 हजार अन्तरराष्ट्रीय रन भी पूरे किए थे। साथ ही आज विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 59 गेंदों पर 23 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके भी लगाए। भारत यह टेस्ट जीत जाती है तो वह ऑस्ट्रेलिया में पहली बार कोई टेस्ट सीरीज जीतेगी। वैसे यह टेस्ट भारत ड्रा करवाकर भी टेस्ट सीरीज जीत सकती है क्योंकि भारत 2-1 से सीरीज में आगे है।

और ये भी पढ़े:

सिडनी में खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच में टीम इंडिया की जीत है पक्की, जानिए कैसे?

IND vs AUS 4th Test: पहले दिन भारत ने बनाए 4/303 रन, पुजारा ने जड़ा शतक



Herald