Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind Vs Aus: तीसरे वनडे जीतकर इतिहास रचने उतरेगा भारत, कोहली बना सकते है ये महान रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। शुक्रवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच मेलबोर्न में खेला जाएगा। तीन मैचो की सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता था, जबकि भारत ने दूसरे मैच में शानदार जीत दर्ज करते हुए सीरीज को 1-1 से बराबर कर ली है। अब दोनों ही टीमों के लिए अंतिम मैच काफी महत्वपूर्ण है जों टीम ये मैच जीतेगी उसका ही सीरीज पर कब्जा होगा। साथ ही भारतीय कप्तान विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम और कोहली दोनों ही इतिहास बनाने मैदान में उतरेगे।

भारतीय टीम कल मैदान पर सीरिज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगा साथ ही इसके साथ ही भारत इतिहास बना लेगा क्योंकि भारत ने अभी तक कंगारू सरजमीं पर कभी द्विपक्षीय एक दिवसीय शृंखला नहीं जीती है। साथ ही आपको बता दे कि भारतीय कप्तान विराट कोहली भी अपने नाम कल एक रिकॉर्ड दर्ज कर सकते है। विराट कोहली कल केवल 67 रन बनाते ही ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। क्योंकि अभी तक विराट कोहली इस समय वनडे में 210 पारियों में 10339 रन बना चुके जबकि ब्रायन लारा के वनडे में 299 मैचों में 10405 रन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। हाल ही में विराट कोहली ने अपने करियर का 39वां शतक लगाया हैं।

भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडू, विराट कोहली (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, विजय शंकर, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, के खलील अहमद , मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

ऑस्ट्रेलिया: एलेक्स केरी (विकेटकीपर), आरोन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल मार्श, रिचर्डसन, बिली स्टानलेक, नाथन लियोन, पीटर सिडल, एडम जम्पा, जेसन बेहरेनडोर्फ।

और ये भी पढ़े:

IND vs NZ: टीम इंडिया के खिलाफ न्‍यूजीलैंड ने घोषित की मजबूत टीम, देखें लिस्ट

Ind Vs Aus: सीरीज जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने इन दो खिलाड़ियों को टीम में किया शामिल

ऋषभ पंत ने शेयर की इस लड़की के साथ तस्वीर, देखिये



Herald