Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs Aus: पहले दिन ही पुजारा ने रचा इतिहास, सीरीज का लगाया तीसरा शतक  

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरिज का आखिरी और निर्णायक मैच आज सिडनी में खेला जा रहा। जहां भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है साथ ही अभी तक भारत ने अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट खोकर 292 रन बना लिए है। साथ ही आज भारतीय टीम की तरफ से ओपनिंग करते हुए लोकेश राहुल और मंयक अग्रवाल ने पारी की शुरूआत की जहां लोकेश ने एक बार फिर निराश किया है।

इसके साथ ही चेतेश्वर पुजारा ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस सीरीज का तीसरा शतक लगाया है। आपको बता दे कि भारत की मॉर्डन दीवार चेतेश्वर पुजारा सिडनी में अपने टेस्ट करियर का 18वां शतक लगाया है। पुजारा ने अपने टेस्ट करियर का 18वां शतक लगाने के लिए 199 गेंदों का सामना किया साथ ही उन्होंने ने इस पारी में पुजारा ने 13 चौके लगाए। इसके अलावा आपको बता दे कि चेतेश्वर पुजारा का सिडनी के मैदान में ये पहला शतक है।

साथ ही आपको बता दे कि चेतेश्वर पुजारा ने हाल में खेले चार टेस्ट मैच की सीरीज़ में अपना ये तीसरा शतक लगाया है। आपको बता दे कि पुजारा ने इससे पहले एडिलेड टेस्ट मैच में भी 123 रन और मेलबर्न में भी पुजारा ने सैंकड़ा जड़ते हुए 106 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। लेकिन वह पर्थ टेस्ट मैच में वो सेंचुरी नहीं लगा पाए थे। इसके बाद साथ ही अब आज वह सिडनी में 128 रन पर नाबाद खेल रहें है।

और ये भी पढ़े:

गम भरा साबित हुआ सचिन और कांबली के लिए साल का दूसरा दिन, दोनों को लगा ये बड़ा झटका

Ind vs Aus: कल सिडनी के मैदान ये 70 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने उतरेगी भारतीय टीम



Herald