इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस में आज अनऑफिशियल वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज तिरुवनंतपुरम में खेला गया। पहले मैच को तीन विकेट से अपने नाम करने वाली इंडिया ए इस मैच में टॉस नहीं जीत पाई और उसे बल्लेबाजी करना पड़ा। इस मैच में क्रुणाल पांड्या की जगह अंकित बावने को टीम में जगह मिली। इंडिया ए ने इस मैच को र138 नों से अपने नाम किया।
शुरूआती झटके से उभरी इंडिया ए

इंडिया ए के सलामी बल्लेबाज अनमोलप्रीत सिंह सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी ने दूसरे विकेट के लिए शानदार साझेदारी बनाई।
14 रन पर पहले विकेट खोने वाली इंडिया ए ने 195 पर अपना दूसरा विकेट खोया। रहाणे और हनुमा विहारी दोनों नर्वस नाइंटी का शिकार हुए। रहाणे 91 और विहारी 92 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
श्रेयस अय्यर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

एक के बाद एक दो सेट बल्लेबाजों के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर ने पारी संभाली। किसी अन्य बल्लेबाज ने दूसरे छोर से उनका खास साथ नहीं दिया लेकिन उन्होंने एक छोर से तेजी से रन बनाने का क्रम जरी रखा।
उनके 47 गेंद में 65 रनों की पारी के बदौलत इंडिया ए ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 303 रन बना लिए। इंग्लैंड लायंस के लिए लुईस ग्रेगरी और जैक चैपल ने दो- दो बल्लेबाजों को आउट किया।
पिच पर नहीं टिक पाए लायंस के बल्लेबाज

भारतीय टीम की गेंदबाजी को देखते हुए 304 का स्कोर काफी मुश्किल होने वाला था और हुआ भी कुछ ऐसा ही। पांचवें ओवर से ही इंग्लैंड लायंस ने विकेट खोने शुरू कर दिए। दीपक चाहर ने बेन डकलेट को आउट कर इंडिया ए को पहली सफलता दिलाई।
पहले मैच के शतकवीर कप्तान सैम बिलिंग्स मयंक मार्कंडे की गेंद पर स्टंप हो गये। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। उनकी टीम का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं बनाया पाया।
सभी गेंदबाजों को मिला

पहले मैच करीब 290 रन बनाने वाली इंग्लैंड लायंस इस मैच में 165 रनों पर सिमट गयी। इंडिया ए के लिए मयंक मार्कंडे ने सबसे ज्यादा तीन जबकि अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर दो-दो विकेट मिले। हनुमा विहारी, दीपक चाहर और सिद्धार्थ कौल को 1-1 विकेट मिला।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post IND A vs ENG Lions: हनुमा विहारी और अजिंक्य रहाणे के शानदार पारी की बदौत इंडिया ए ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड लायंस को 138 रन से हराया appeared first on SportzWiki Hindi.