Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs NZ: 10 साल बाद सीरीज जीतकर भारत ने रचा इतिहास

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज वनडे सीरीज का तीसरा मैच खेला गया जिसकों भारत ने 7 विकेट से जीतकर मैच के साथ-साथ सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है। आपको बता दे भारत इस सीरीज में पहले ही दो मुकाबले जीत चुका था अब आज तीसरा मुकाबला जीतने के साथ ही भारत ने वनडे सीरीज 3-0 से जीत दर्ज कर ली है। आपको बता दे न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। जहां न्यूजीलैंड की पारी टीम 243 रनो पर सिमट गई।

साथ ही लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरूआत अच्छी की साथ ही सिर्फ 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 10 साल बाद न्यूजीलैंड धरती पर वनडे सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया है। आज शिखर श्वान बड़ा सकार नही बना पाए साथ ही 28 रन पर आउट हो गए लेकिन उसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच अच्छी साझेदारी हुई। साथ ही इसके बाद भारत ने दूसरा विकेट रोहित शर्मा के रूप में खोया जिन्होंने ने 62 रन की पारी खेली साथ ही तीसरा विकेट विराट कोहली का गिरा जिन्होंने ने 60 की पारी खेली। उसके बाद कार्तिक और अंबाती रायडू की जोड़ी ने भारत को जीत दिलायी।

न्यूजीलैंड की तरफ से बल्लेबाज रॉस टेलर ने 93 रन की दमदार पारी खेली। साथ ही आपको बता दे कि ये मैच को जीतने के साथ ही भारत ने 10 साल बाद न्यूज़ीलैंड की धरती पर वनडे सीरीज़ अपने नाम कर ली है। ये दूसरा मौका है जब भारत ने न्यूज़ीलैंड में वनडे सीरीज़ जीती है। भारत ने मार्च 2009 में पांच मैच की सीरीज 3-1 से अपने नाम की थी।

और ये भी पढ़े:

IND vs NZ 3rd ODI LIVE: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 244 रनों का लक्ष्य

IND vs NZ: कल इन खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती है विराट की सेना

'चहल टीवी' पर कुलदीप यादव ने खोले बड़े राज, कहा- स्पिन जोड़ी...



Herald