स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मैक्लीन पार्क (नेपियर) में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम मात्र 157 रन पर ढेर हो गई। भारतीय गेंदबाजों के आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट कुलदीप यादव ने लिए। वहीं युजवेंद्र चहल ने तीन और मुहम्मद शमी ने 2 विकेट अपने नाम किये।
आपको बता दें, न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद ही खराब रही। दूसरे ओवर में ही शमी ने गप्टिल को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद मनरो ने भुवनेश्वर कुमार के अगले ओवर में दो चौके लगाए और अपने इरादे जाहिर कर दिए लेकिन शमी ने अगले ओवर में उन्हें भी बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद टेलर और विलियमसन ने न्यूजीलैंड की लड़खड़ाती पारी को संभाला। लेकिन टेलर ज्यादा देर विलियमसन का साथ नहीं दे पाए और युजवेंद्र चहल ने उन्हें चलता किया। न्यूजीलैंड का 52 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा।
विलियमसन एक छोर पर रुके और दूसरे छोर से विकेटों के गिरने का सिलसिला चलता रहा। चहल ने लेथम (11) को आउट कर न्यूजीलैंड को पांचवां झटका दिया। उसे बाद विलियमसन ने अच्छे शॉट लगाते हुए स्कोर को 100 के पार ले गए लेकिन तभी पार्ट टाइम गेंदबाज केदार जाधव ने कुलदीप यादव के शानदार कैच के जरिए हेनरी निकल्स (12) को भी आउट कर दिया। वही विलियमसन के आउट होने के बाद पूरी टीम 157 रन पर सिमट गई।
टीमें :
भारत :
विराट कोहली (कप्तान),रोहित शर्मा, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, विजय शंकर, शुभमान गिल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद, रविंद्र जडेजा.
न्यूजीलैंड :
केन विलियमसन (कप्तान),रोस टेलर, टाम लाथम, मार्टिन गुप्टिल, कोलिन डे ग्रांडहोमे, ट्रेंट बोल्ट, हेनरी निकोल्स, डग ब्रासवेल, लोकी फग्युर्सन, मैट हेनरी, कोलिन मुनरो, ईश सोढी, मिशेल सेंटनेर, टिम साउदी.
यह भी पढ़े:-
इस मामले में पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डो को मिली 23 महीने की सजा
ICC अवॉर्ड में फिर कायम रहा कोहली का जलवा, साथ ही इन खिलाड़ियों को मिली जगह
पैसों की कमी के कारण अस्पताल में मौत से जंग लड़ रहा है ये खिलाड़ी, मदद को आगे आए ये दिग्गज
Herald