Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs NZ 1st ODI:  शिखर धवन की शानदार बल्लेबाजी के दम पर, 8 विकेट से जीता भारत

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी और शिखर धवन की जबरदस्त बल्लेबाजी के कारण भारत ने आज न्यूजीलैंड के मैक्लीन पार्क नेपियर में खेला खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला जीत लिया है। इसके साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 से बढ़त भी बना ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम मात्र 157 रन पर ढेर हो गई थी। साथ ही लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 34.5 ओवर में 2 विकेट खोकर 8 विकेट से मैच में जीत दर्ज कर ली।

शिखर धवन की शानदार पारी की वजह से भारत ने पहले मैच में जीत दर्ज की है साथ ही आपको बता दे की शिखर धवन ने 103 गेंदों पर 6 चोकों की मदद से 75 रन की नाबाद पारी खेली है। साथ ही अंबाती रायडू ने नाबाद 13 रण की पारी खेली। इसके अलावा भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अपना अर्धशतक बनाने से चुक गए और 59 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हो गए। साथ ही आज रोहित शर्मा भी बड़ी पारी नही खेल पाए। साथ ही न्यूजीलैंड की गेंदबाजी की बात करे तो डग ब्रेसवेल और लॉकी फर्ग्यूसन को केवल 1-1 सफलता मिली बाकि कोई गेंदबाज कमाल नही दिखा पाया।

साथ ही भारत ने इस जीत के साथ ही सीरीज में बढ़त के साथ अपनी शुरुआत की है साथ ही आज के मैच में भारत की तरफ से शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन भी देखने की मिला है। भारतीय गेंदबाजों द्वारा शानदार गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद शमी ने 3 और कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके साथ युजवेंद्र चहल को 2 और केदार जाधव को 1 विकेट मिला है। साथ ही मोहम्मद शमी ने अपने वन-डे करियर के 100 विकेट पूरे किए।

और ये भी पढ़े:

IND vs NZ 1st ODI: मोहम्मद शमी ने ये रिकॉर्ड बनाकर छोड़ा कई दिग्गजों को पीछे

IND vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड की टीम 157 रन पर ढेर, कुलदीप-शमी ने मचाया कोहराम

इस मामले में पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डो को मिली 23 महीने की सजा



Herald