स्पोर्ट्स डेस्क। आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मैक्लीन पार्क (नेपियर) में खेला जा रहा है। आपको बता दे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम मात्र 157 रन पर ढेर हो गई। साथ ही भारत ने अभी 17 ओवर में 1 विकेट खोकर 92 रन बना लिए है। लेकिन आज भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की वजह से जहां न्यूजीलैंड को बड़ा स्कोर बनाने रोका वही मोहम्मद शमी ने अपने नाम एक शानदार रिकॉर्ड बनाया है।
आपको बता दे भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आज न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वन-डे में अपने नाम एक जबरदस्त रिकॉर्ड दर्ज करवाया है। आज मोहम्मद शमी ने मैच में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी मार्टिन गप्टिल को क्लीन बोल्ड करके अपने वन-डे करियर के 100 विकेट पूरे किए। साथ ही आपको बता दे शमी वन-डे क्रिकेट में सबसे जल्दी 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अपने करियर के 56वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की है।
साथ ही शमी ने ये रिकॉर्ड बनाने के साथ ही भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान का रिकॉर्ड तोड़ा। शमी से पहले इरफ़ान के नाम वनडे मैच में सबसे पहले 100 विकेट पूरा करने का रिकॉर्ड था उन्होंने 59 वन-डे मैचों में 100 विकते पुरे किये थे। आज मैच में भारतीय गेंदबाजों द्वारा शानदार गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद शमी ने 3 और कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके साथ युजवेंद्र चहल को 2 और केदार जाधव को 1 विकेट मिला है।
और ये भी पढ़े:
IND vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड की टीम 157 रन पर ढेर, कुलदीप-शमी ने मचाया कोहराम
इस मामले में पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डो को मिली 23 महीने की सजा'
सचिन तेंदुलकर के सारे रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली: जहीर अब्बास
Herald