स्पोर्ट्स डेस्क। पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैक्लीन पार्क नेपियर मुकाबला भारत ने न्यूजीलैंड से आठ विकेटों से जीत लिया है। भारतीय गेंदबाजों के आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ठीक नहीं पाए और मात्र 157 रन पर पूरी टीम ढेर हो गई। वहीं भारत ने न्यूजीलैंड के आसान लक्ष्य को 34.5 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस मैच में भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। लेकिन पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विकेट के पीछे एक बार फिर चीते जैसी फुर्ती दिखाई।
धोनी ने एक बार फिर शानदार स्टम्पिंग करके क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। उन्होंने लॉकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson) को आउट किया। कुलदीप यादव के ओवर में फर्ग्यूसन क्रीज़ से बाहर निकलकर खेलने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वो बीट हो गए। वहीं धोनी ने विकेट के पीछे चीते जैसी फुर्ती दिखाई और उन्हें चलता किया। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज लॉकी फर्ग्यूसन को अहसास भी नहीं हुआ वो आउट हो गए।
King pic.twitter.com/0HE4TZ0UgJ
— Prem Chopra (@premchoprafan) January 23, 2019
महेंद्र सिंह धोनी की इस चालाकी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे जमकर पसंद किया जा रहा है। वहीं आपको बता दें, क्रिकेट जगत में धोनी को सबसे तेजी से स्टम्पिंग करने के लिए जाना जाता। अगर बल्लेबाज क्रीज़ से थोड़ा सा भी बाहर खड़ा हो और बॉल धोनी के हाथ में हो तो उसे आउट होने से कोई नहीं रोक सकता।
यह भी पढ़े:-
इस मामले में पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डो को मिली 23 महीने की सजा
ICC अवॉर्ड में फिर कायम रहा कोहली का जलवा, साथ ही इन खिलाड़ियों को मिली जगह
IND vs NZ 1st ODI: शिखर धवन की शानदार बल्लेबाजी के दम पर, 8 विकेट से जीता भारत
Herald