स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन की ने आज नेपियर में शानदार पारी खेलकर भारत को मैच जीताने के साथ ही अपने नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज करा लिया है। आज शिखर धवन वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से 5,000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। साथ ही भारत को पहले वनडे मैच में जीत दर्ज करवाई। आज भारत ने पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में जीत दर्ज करके 1-0 से बढ़त भी बना ली है।
साथ ही शिखर धवन ने आज 103 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 75 रन की नाबाद पारी खेली है। साथ ही आज शिखर धवन ने 10 रन बनाने के साथ ही वनडे क्रिकेट में अपने 5,000 रन पूरे किये। इसके साथ ही आज शिखर धवन वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से 5,000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। साथ ही शिखर धवन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे तेज से 5,000 रन पूरे करने दुनिया के पांचवें बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। आपको बता दे कि शिखर धवन ने 118 पारियों में 5,000 रन पूरे किए हैं।
साथ ही उनसे पहले ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है उन्होंने ने 114 पारियों में 5,000 रन पूरे किए हैं। साथ ही आपको बता दे कि विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे तेज 5,000 रन पूरे करने वालों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। जबकि इस लिस्ट में शिखर धवन पांचवें नंबर पर हैं। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला 101 पारियों में ये कारनामा करके टॉप पर है। साथ ही आपको बता दे शिखर धवन ने 114 पारियों में 5,000 रन के आंकड़े को छूकर वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा की बराबरी कर ली।
और ये भी पढ़े:
IND vs NZ 1st ODI: धोनी ने फिर दिखाई विकेट के पीछे चीते जैसी फुर्ती, देखता रह गया बल्लेबाज
IND vs NZ 1st ODI: शिखर धवन की शानदार बल्लेबाजी के दम पर, 8 विकेट से जीता भारत
IND vs NZ 1st ODI: मोहम्मद शमी ने ये रिकॉर्ड बनाकर छोड़ा कई दिग्गजों को पीछे
Herald