स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है जिसके बाद वह न्यूजीलैंड से पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। वहीं न्यूजीलैंड ने वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम घोषित कर दी है। आपको बता दें, न्यूजीलैंड ने ट्वीटर अकाउंट पर टीम की घोषणा की है। यह टीम पहले तीन वनडे के लिए है।
Santner returns to ODI squad to face India, along with Latham and de Gradnhomme. :https://t.co/GBO1XKP3jZ #NZvIND pic.twitter.com/vZsSmKde33
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) January 16, 2019
आपको बता दें, श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के दौरान टॉम लैथम और कॉलिन डि ग्रैंडहोम को आराम दिया गया था, लेकिन अब दोनों को टीम में शामिल कर लिया हैं। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को भी आराम दिया गया था लेकिन उन्हें भी टीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज में जगह दी गई है। न्यूजीलैंड भारत से सीरीज जीतने की हर संभव कोशिश करेगी।
It all starts next Wednesday in Napier! Here's our squad for the first 3 matches of the ODI series against India. #NZvIND #CricketNation pic.twitter.com/45d650PNcq
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) January 16, 2019
गौरतलब है कि वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया इस समय दूसरे स्थान पर है जबकि तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड है। इंग्लैंड वनडे रैंकिंग में टॉप पर काबिज है। 23 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जबकि आखिरी वनडे 3 फरवरी को वेलिंगटन में खेला जायेगा।
न्यूजीलैंड टीम-
केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, डग ब्रेसवेल, कॉलिन डिग्रैंडहोम, लॉकी फर्ग्युसन, मार्टिन गप्टिल, मैट हैनरी, टॉम लैथम, कॉलिन मुनरो, हैनरी निकोलस, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी और रॉस टेलर.
यह भी पढ़े:-
धोनी की ये गलती भारत को हरा सकता था मैच, अंपायर ने किया नजरअंदाज
Ind Vs Aus: सीरीज जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने इन दो खिलाड़ियों को टीम में किया शामिल
आईसीसी टूर्नामेंट के तीनों खिताब जीतने वाले इंडियन क्रिकेट टीम के यह 4 दिग्गज खिलाड़ी
Herald