स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड पांच वनडे मैचों की सीरीज का चौथा मैच कल हेमिल्टमन में खेला जाएगा। आपको बता दे इंडिया ने ये सीरीज जीतकर न्यूजीलैंड में 10 साल बाद द्धिपक्षीय सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की है। भारतीय टीम इस समय इस सीरीज में 3-0 से आगे चल रही है और अब भारतीय टीम की नजर कीवी टीम का पांच वनडे की सीरीज में सफाया करने की है। लेकिन कल के मैच से भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को विश्राम दिया गया और उनकी जगह रोहित शर्मा के हाथो में कमान होगी। लेकिन इसके साथ कल रोहित शर्मा मैदान में उतरते ही अपने नाम एक उपलब्धि दर्ज कराएंगे।
बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा के लिए हेमिल्टन में खेले जाने वाला चौथा वनडे मैच बहुत खास होगी क्योंकि रोहित गुरुवार को हेमिल्टन में खेलने उतरने के साथ ही वह अपनने वनडे करियर का 200वां इंटरनेशनल मैच खेलेगे। आपको बता दे कि रोहित शर्मा ने अभी तक वनडे करियर में 199 वनडे खेले है और रोहित शर्मा ने वनडे में 7799 रन बनाए हैं, इसमें 22 शतक शामिल हैं। साथ ही आपको बता दे कि रोहित शर्मा ने वनडे में तीन दोहरे शतक भी जड़ने में कामयाबी हासिल की है। जों अभी तक कोई भी टीम का खिलाड़ी नही कर पाया है।
साथ ही बताया जा रहा है कि कल रोहित शर्मा टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते है। साथ ही रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को जीत दिलाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। आपको बता दे अभी तक भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों मैच में शानदार जीत अर्जित की है।
और ये भी पढ़े:
सिर पर गेंद लगने के बाद आइस पैक लगाकर मैच देखने पहुंचा फैन, देखें वीडियो
शिखर धवन के बेटे जोरावर ने बताया बाल उगाने का नया फॉर्मूला, देखें वीडियो
इस दिग्गज भारतीय खिलाड़ी ने की भविष्यवाणी न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप करेगा भारत
Herald