स्पोर्ट्स डेस्क। पहला नेपियर वनडे मैच भारत ने आठ विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के सामने मात्र 157 रनो का लक्ष्य रखा था। वहीं भारत ने न्यूजीलैंड के आसान लक्ष्य को 34.5 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। पहले वनडे में भारतीय गेंदबाजों के आगे न्यूजीलैंड टीम का कोई बल्लेबाज नहीं ठीक पाया। इसी के साथ ही भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ जमीन पर 10 साल बाद वनडे मैच में जीत नसीब हुई है, जिसका जश्न भारतीय टीम मना रही है।
Post-game shenanigans courtesy @msdhoni & @imVkohli
— BCCI (@BCCI) January 23, 2019
This looks fun #TeamIndia #NZvIND pic.twitter.com/0EXXHYh2v7
जीत के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनीअनोखे अंदाज में जश्न मनाते नजर आये। दोनों कैमरा क्रू के सेगवे (दो पहियों की सवारी) पर मस्ती करते हुए नजर आए। पहले धोनी ने मैदान पर कैमरा क्रू के सेगवे पर सवारी की और फिर विराट ने भी इसका आनंद लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यही नहीं BCCI ने इसका वीडियो ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है। जिसे जमकर पसंद किया जा रहा है। इस मैच में कलाई के जादूगर कुलदीप यादव ने 10 ओवरों में 39 रन देकर चार विकेट लिए है, जबकि शमी ने छह ओवरों में 19 रन देकर तीन और लेग स्पिनर कुलदीप चहल ने दो विकेट लिये।
यह भी पढ़े:-
IND vs NZ 1st ODI: शिखर धवन ने बनाया शानदार रिकॉर्ड, इस दिग्गज की बराबरी
ICC अवॉर्ड में फिर कायम रहा कोहली का जलवा, साथ ही इन खिलाड़ियों को मिली जगह
IND vs NZ 1st ODI: शिखर धवन की शानदार बल्लेबाजी के दम पर, 8 विकेट से जीता भारत
Herald