Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs NZ: कल इन खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती है विराट की सेना

स्पोर्ट्स डेस्क। कल 26 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को माउंट माउंगानुइ में मैदान में खेला जाएगा। नेपियर वनडे मैच भारत ने आठ विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के सामने मात्र 157 रनो का लक्ष्य रखा था। जिसकों भारत ने 34.5 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसके साथ ही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अब अपनी जीत का क्रम जारी रखते हुए कल के मैच में जीत दर्ज करना चाहेगे।

माना जा रहा है कि पहले वनडे मैच में शिखर धवन ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था साथ ही उनके साथ रोहित शर्मा पारी ओपनिंग करते नजर आएगे। उनके साथ ही कप्तान विराट कोहली, अंबाती रायडू और महेन्द्र सिंह धोनी नजर आ सकते है। इनके अलावा केदार जाधव और भुवनेश्वर कुमार हरफनमौला ​की भूमिका निभा सकते है। वहीं गेंदबाजों की बात करें तो मोहम्मद शमी और खलील अहमद तेज गेंदबाजी की भूमिका और कुलदीप यादव और युजवेन्द्र चहल स्पिन गेंदबाजी की भूमिका निभा सकते है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन उनकी जगह कोई खिलाड़ी को रिप्लेस नही किया जा सकता। साथ ही माना जा रहा है कि दूसरें मैच में भारतीय टीम रवीन्द्र जडेजा को मौका दे सकती है।

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, एमएस धोनी, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, विजय शंकर, शुभमान गिल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद, रवीन्द्र जडेजा।

न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, कोलिन मुनरो, टॉम लाथम, रोस टेलर, कोलिन डे ग्रांडहोम, ट्रेंट बोल्ट, हेनरी निकोल्स, डग ब्रेसवेल, लॉकी फग्युर्सन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, मिशेल सेंटनेर, टिम साउथी।

और ये भी पढ़े:

'चहल टीवी' पर कुलदीप यादव ने खोले बड़े राज, कहा- स्पिन जोड़ी...

शिखर धवन ने युवा खिलाड़ियों को लेकर कही ये बात, जानकर हो जायेंगे हैरान

रणजी ट्रॉफी: उमेश यादव ने झटके सात विकेट, किया करियर का बेस्ट प्रदर्शन



Herald