स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला आज माउंट माउंगानुइ में मैदान में खेला गया जहां भारत ने मेजबान न्यूजीलैंड टीम को 7 विकेट से हराकर पांच वनडे मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली है। आपको बता दे कि पांच वनडे मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 3-0 की अजेय बढ़ बना चुकी है। भारतीय टीम ने 10 साल बाद न्यूजीलैंड में द्विपक्षीय सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल कर ली है। साथ ही भारतीय टीम के उपकप्तान विराट कोहली ने अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज किया है।
साथ ही आपको बता दे कि आज रोहित शर्मा ने तीसरे वनडे मैच में 2 छक्के लगाए और अपने नाम एक शानदार रिकॉर्ड बनाया है साथ ही एम एस धोनी को पीछे छोड़ दिया है। आपको बता दे कि आज रोहित शर्मा अब भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी को पीछें छोड़ दिया है। हालांकि आपको बता दे कि आज महेंद्र सिंह धोनी को आराम दिया गया था वह आज का मुकाबला नही खेले है उनकी जगह दिनेश कार्तिक को जगह दी गयी थी। आपको बता दे कि महेंद्र सिंह धोनी के नाम 215 छक्के दर्ज थे और इसके साथ ही वह इस लिस्ट में टॉप पर भी थे लेकिन अब 216 छ्क्के हो गए है।
इसके साथ ही रोहित शर्मा भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा छ्क्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए है। साथ ही आपको बता दे कि आज रोहित शर्मा ने 63 गेंदों पर अपना 39वां अर्धशतक पूरा किया। और आज भारत के लिए रोहित ने 77 गेंदों पर सात चौके और दो शानदार छक्को की मदद से 62 रन की पारी खेली। इसके साथ ही अब आपको बता दे कि इस सीरीज के बाकी के दो मैच टी 20 सीरीज में रोहित शर्मा कप्तानी करेंगे विराट को विश्राम दिया गया है।
और ये भी पढ़े:
ICC ने अंबाती रायडू को किया सस्पेंड, जानिए वजह
IND vs NZ: 10 साल बाद सीरीज जीतकर भारत ने रचा इतिहास
IND vs NZ 3rd ODI LIVE: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 244 रनों का लक्ष्य
Herald