Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs NZ: धोनी की जगह चौथे वनडे में शुभमन गिल को मिल सकता है मौका

स्पोर्ट्स डेस्क। 10 साल बाद न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय टीम वनडे सीरीज अपने नाम कर चुकी है। पांच मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। वहीं बाकि बचे दो मैचों के लिए कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है और टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथो में दी गई है। लेकिन तीसरे वनडे मैच में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आराम देने के बाद बाकि मैचों में भी आराम दिया जा सकता है।

दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी की मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा वनडे नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह तीसरे वनडे में दिनेश कार्तिक ने विकेटकीपर की भूमिका निभाई थी और शानदार बल्लेबाजी का प्रदेशन भी किया था। लेकिन उन्होंने बुधवार को हेमिल्टन के सेडॉन पार्क में नेट पर बल्लेबाजी की और अपनी फिटनेस को देखा।

ऐसे में अब खबरें आ रही है कि अगर धोनी चौथे वनडे में नहीं खेलते है तो उनकी जगह युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को मौका मिल सकता है। वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने एक निजी टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि 19 वर्षीय शुभमन गिल को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने का मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, 'अब जब नंबर-3 की जगह खाली है तो मुझे लगता है कि शुभमन गिल को मौका मिलना चाहिए।'

यह भी पढ़े:-

न्यूजीलैंड में हिटमैन बना सकते है ये शानदार रिकॉर्ड, कई दिग्गज रह जाएंगे पीछे

Ind vs NZ: पुरुषों के बाद भारतीय महिला टीम ने भी दी न्यूजीलैंड को मात

ICC T20 World 2020: महिला और पुरुष टीमों का शेड्यूल हुआ जारी, यहां दे



Herald