Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs NZ: सफलतम कप्तानों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली, पॉन्टिंग को पीछे छोड़ा

 
नई दिल्ली 

ऑस्ट्रेलिया के बाद न्यू जीलैंड क्रिकेट टीम को घुटनों पर लाकर विराट कोहली सफलतम कप्तानों की लिस्ट में एक सीढ़ी और ऊपर चढ़ गए हैं। सोमवार को हुए तीसरे वनडे में मिली जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 3-0 की अजय बढ़त बना ली और साथ ही कोहली सफलतम कप्तानों की लिस्ट में एक पायदान और ऊपर चढ़कर दूसरे नंबर पर आ गए। अबतक इस नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के रिकी पॉन्टिंग मौजूद थे। 
 
कौन किस नंबर पर 
जीत प्रतिशत के हिसाब से देखा जाए तो सफलतम कप्तानों की लिस्ट में वेस्ट इंडीज के क्लाइव लॉयड (77.71 प्रतिशत) पहले नंबर पर आते हैं। उन्होंने 84 मुकाबलों में से 64 में टीम को जीत दिलाई। इसके बाद नंबर आता है विराट कोहली (76.61) का। उन्होंने 63 मुकाबलों में टीम का नेतृत्व कर 47 में जीत दिलाई है। 
 
विराट के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पॉन्टिंग (76.14) हैं। उन्होंने 230 मैचों में से 165 में जीत दिलाई। इसके बाद नंबर आता है क्रिकेट के सबसे 'विवादित' कैप्टन हैंसी क्रोन्ये (73.70) का। उन्होंने 138 मैचों में साउथ अफ्रीका टीम की कप्तानी की। इसमें टीम को 99 मैचों में जीत मिली। लिस्ट में अगला नाम माइकल क्लार्क (70.42) का है। उन्होंने 74 मैचों में से ऑस्ट्रेलिया को 50 में जीत दिलाई। कैप्टन कूल धोनी की बात करें तो उन्होंने कुल 200 मैचों में भारत की कप्तानी की है। इसमें से 110 में टीम को जीत मिली। उनका जीत प्रतिशत 59.52 है। 
 
सक्सेसफुल चेज में 5 हजार रन पूरे 
शानदार फॉर्म में चल रहे कोहली ने तीसरे वनडे मैच में 60 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने सक्सेसफुल चेज करते हुए 5 हजार रन भी पूरे कर लिए। अब उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंडुलकर (5,490) हैं। रनों का पीछा करते हुए टीम को सफलता दिलाने में कोहली का स्ट्राइक रेट अब 98 प्रतिशत और एवरेज 96 की हो गई है।