Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs Aus 2nd ODI :  शॉन मार्श के शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 299 का लक्ष्य  

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का का आज दूसरा और अहम मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है। जहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने फैसला किया है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया टीम ने अच्छा स्कोर खड़ा करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए और साथ ही भारत को जीते के लिए299 रन का लक्ष्य दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए शॉन मार्श ने अपने वनडे करियर का 7वां शतक लगाया।

शॉन मार्श ने 108 गेंदों का सामना करते हुए दस चौकों की मदद से शतक ठोका है। यह उनका सातवां वनडे शतक है. जबकि भारत के खिलाफ उन्‍होंने दूसरी बार शतक ठोका है। जबकि भारतीय टीम की तरह से अच्छी गेंदबाजी करते हुए भुवनेश्वर कुमार ने 4 विकेट मोहम्मद शमी ने 3 विकेट लिए साथ ही जडेजा को एक सफलता मिली। आपको बता दे भारतीय टीम के लिए ये मुकाबला काफी अहम है क्योंकि भारत तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला हार चुकी है जबकि अगर आज ऑस्ट्रेलिया जीत दर्ज कर लेती है इस जीत के साथ ही वह सीरीज पर भी कब्जा जमा लेगी। इसलिए भारतीय टीम के लिए आज करो या मरो का मुकाबला है। इसलिए आज भारतीय टीम हर हाल में मैच जीतकर सीरीज़ को 1-1 की बराबरी पर लाने पर रहेगी।

टीमें :

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज.

ऑस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकोंब, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, नाथन लायन, पीटर सिडल, जे रिचर्डसन और जेसन बेहरेनडोर्फ.

और ये भी पढ़े:

शुभमन गिल के चयन के पीछे इस महान क्रिकेटर का है बड़ा हाथ, जानिए

एडिलेड में भुवनेश्वर ने किया अनोखे अंदाज से अभ्यास, देखें वीडियो



Herald