Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs Australia 3rd ODI: 7 विकेट से भारत ने मैच जीतकर रचा इतिहास, किया सीरीज पर कब्जा

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी और युवा बल्लेबाज केदार जाधव की दमदार पारी की वजह से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज मेलबर्न में खेला गया तीसरा और अंतिम मुकाबला भारत ने 7 विकेट से जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया हैं। इसके साथ ही सीरिज पर कब्जा करके भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया है। आपको बता दे कि आज भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।

साथ ही आपको बता दे कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 230 रन पर ऑलआउट हो गई। युजवेंद्र चहल शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए और ऑस्ट्रेलिया की टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। साथ ही लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने केदार जाधव ने 50वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई है। भारतीय टीम ने 49.2 ओवर में सिर्फ तीन खोकर 231 रन के लक्ष्‍य हासिल किया। साथ ही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने और केदार जाधव ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

महेंद्र सिंह धोनी ने 74 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से अपना 70वां वनडे अर्धशतक पूरा किया। धोनी ने नाबाद 87 रण की पारी खेली साथ ही केदार जाधव ने 57 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 61 रन की नाबद पारी खेली। साथ ही आज मैन ऑफ द मैच 6 विकेट लेने वाले भारतीय स्पिन गेंदबाज़ युजवेंद्र चहल को दिया गया। साथ ही मैन ऑफ द सीरीज महेंद्र सिंह धोनी को चुना गया। साथ ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पीटर सिडल और बिली स्टानलेक ने एक-एक विकेट मिला।

और ये भी पढ़े:

डेविड वॉर्नर ने दाएं हाथ से गेल की गेंद पर छक्का लगाकर चौंकाया, देखें तस्वीरें

World Record : ऑस्ट्रेलिया के छह विकेट लेकर चहल ते तोड़ा इस दिग्गज का खिलाड़ी का रिकॉर्ड

India vs Aus 3rd ODI: चहल के आगे कमजोर हुए कंगारू, भारत को मिला 231 का लक्ष्य



Herald