Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

india vs Australia 4th Test : कांटे की टक्कर में फंसा मैच, तीसरे दिन का खेल हुआ खत्म

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरिज का आखिरी और निर्णायक मैच सिडनी में खेला जा रहा। साथ ही आज भारत ने मैच के तीसरा दिन का मैच खत्म हो गया है साथ ही आज ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी करते हुए स्टंप्स तक 6 विकेट गंवाकर 236 रन बना लिए हैं। साथ ही आपको बता दे कि कल भारत ने 7 विकेट खोकर 622 रन पर पारी घोषित कर दी थी। साथ ही अभी तक ऑस्ट्रेलिया भारत से 386 रन पीछे है।

भारतीय गेंदबाजों द्वारा आज अच्छा प्रदर्शन किया गया लेकिन आज ऑस्ट्रेलिया की टीम को ऑल आउट करने में नाकामयाब रही है। आज तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पीटर ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अभी तक मैदान में हैंड्सकोम्ब 28 रन पर और पैट कमिंस 25 रन बनाकर नाबाद हैं। साथ ही आपको बता दे कि बारिश की वजह से शनिवार को खेल जल्द रोक दिया गया। साथ ही बताया जा रहा है की रविवार को मैच तय समय से आधे घंटे पहले शुरू होगा। तीसरे दिन 24 रन से आगे खेलने उतरे ऑस्ट्रेलियाई टीम के सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस 79 रन और उस्मान ख्वाजा 27 रन बनाए और टीम को अच्छी शुरुआत की।

साथ ही आज भारतीय टीम की तरह से गेंदबाजों द्वारा अच्छा प्रदर्शन किया गया और मैच में टीम ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली। भारतीय टीम की तरफ से कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए। कुलदीप के अलावा रवींद्र जडेजा को 2 और मोहम्मद शमी को 1 विकेट मिला।

और ये भी पढ़ें:

VIDEO: बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस में टिम पेन करने लगे फोन पर बात, बोले...

Ind vs Aus: भारतीय टीम के इस खिलाड़ी को सीरीज खत्म होने पर मिलेगा जबरदस्त इनाम

ऋषभ पंत ने मैदान पर किया हैरान कर देने वाला मूव्स स्टेप, देखें वीडियो



Herald