इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच 5 मैचों की अनऑफिशियल वनडे सीरीज की शुरुआत हो गयी है। दोनों टीमों के बीच तिरुवनंतपुरम में आज सीरीज का पहला मैच खेला गया। इंडिया ए के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडिया ए ने इंग्लैंड लायंस को 3 विकेट से मात दी।
इंग्लैंड लायंस की अच्छी बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड लायंस को अच्छी शुरुआत मिली। सलामी बल्लेबाज बेन डकलेट और एलेक्स डेविस ने सधी हुई शुरुआत की। इंडिया ए के गेंदबाजों में नियमित अन्तराल पर विकेट लेना भी जारी रखा।
लायंस के कप्तान सैम बिलिंग्स को इंटरनेशनल क्रिकेट का अच्छा अनुभव है और उन्होंने इस मैच में शानदार शतक भी बनाया। एलेक्स डेविस ने भी अर्धशतक बनाया, लेकिन इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में सफल नहीं हुआ। लायंस की टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 285 रन बनाये।

सैम बिलिंग्स ने 104 गेंद में 108 रनों की नाबाद पारी खेली वहीं डेविस ने भी 54 रन बनाये। इंडिया ए के लिए तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा मयंक मार्कंडे और अक्षर पटेल को 2-2 जबकि शार्दुल ठाकुर को 1 विकेट मिला।
भारत ने अंतिम ओवर में शामिल किया लक्ष्य

286 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और अनमोलप्रीत सिंह ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये श्रेयष अय्यर ने भी अच्छी पारी खेली।
इंडिया ए ने अच्छी शुरुआत के बाद 26 रनों के अंदर अजिंक्य रहाणे, श्रेयष अय्यर और हनुमा विहारी का विकेट खो दिया। इसके बाद इशान किशन ने पहले क्रुणाल पांड्या और फिर नीचे के बल्लेबाजों के साथ मिलकर टीम को 7 विकेट के नुकसान पर अंतिम ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

किशन ने 57 रनों की नाबाद पारी खेली। रहाणे ने 59 और अय्यर ने भी 45 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड लायंस के लिए जैक चैपल ने सबसे ज्यादा 3 जबकि डैनी ब्रिग्स और लुईस ग्रेगरी ने 1-1 विकेट लिया।
देखें स्कोरबोर्ड:

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post India A vs England Lions: अजिंक्य रहाणे और इशान किशन की शानदार बल्लेबाज से इंडिया ए ने इंग्लैंड को 3 विकेट से हराया appeared first on SportzWiki Hindi.