Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs New Zealand 2019: पहला वनडे जीतने के बाद भी दूसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में बदलाव, संभव, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी टीम इंडिया

न्यूजीलैंड और भारत के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच 26 जनवरी को माउंट मंगनुई के बे ओवल में खेला जायेगा। इससे पहले नेपियर में हुए पहले मैच को भारतीय टीम ने आसानी से 8 विकेट से जीतकर सीरीज में बढ़त बना ली। इस मैच में स्पिन गेंदबाजों के साथ ही मोहम्मद शमी और शिखर धवन ने शानदार प्रदर्शन किया। अब दूसरे मैच को भी भारतीय टीम अपने नाम करना चाहेगी।

आईये देखते हैं दूसरे मैच में क्या हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन:

सलामी बल्लेबाज

रोहित शर्मा

भारतीय टीम दूसरे मैच में भी रोहित शर्मा के साथ उतर सकती है। पहले मैच में उन्होंने सिर्फ 11 रन बनाये थे, वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम मैच में भी उनके बल्ले से सिर्फ 9 रन निकले थे। इस मैच में उनसे बेहतर बल्लेबाजी की उम्मीद रहेगी।

शिखर धवन

वेस्टइंडीज और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में असफल रहे शिखर धवन ने पहले मैच में 75 रनों की पारी खेली। इस पारी से उनका आत्मविश्वास वापस आया होगा और बे ओवल में भी उनसे ऐसी ही पारी की उम्मीद रहेगी।

मध्यक्रम

विराट कोहली (कप्तान)

विराट कोहली अब इस दौरे पर सिर्फ दो ही मैच खेल पाएंगे। तीसरे मैच के बाद उन्हें आराम दे दिया गया है। घर वापसी में पहले विराट सीरीज में एक बड़ी पारी खेलने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।

अम्बाती रायडू

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम मैच में ड्रॉप रहे रायडू को नेपियर में खेलने का मौका मिला। उन्हें ज्यादा बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला और अब दूसरे मैच में वह बड़ी पारी खेल टीम मैनेजमेंट का भरोसा जीतना चाहेंगे।

महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर)

पिछले साल फॉर्म से जूझ रहे महेद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों मैच में अर्धशतक बनाया। उन्हें नेपियर में भले ही बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला लेकिन विकेट के पीछे उनका प्रदर्शन शानदार रहा।

ऑलराउंडर

केदार जाधव

ऑफ स्पिन गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान करने वाले केदार जाधव विश्व कप के लीये महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। वह गेंदबाजी के साथ ही बल्लेबाजी में भी जिम्मेदारी भी पारी खेल सकते हैं। दूसरे मैच में जरूरत पड़ने पर उनसे अच्छी पारी की उम्मीद रहेगी।

विजय शंकर

हार्दिक पांड्या की जगह टीम में शामिल किये गये विजय शंकर ने अभी तक 2 मैच में कोई विकेट नहीं लिया है और उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका भी नहीं मिला। इसके बावजूद उन्होंने किफायती गेंदबाजी की है और तीसरे मैच में भी वह टीम का हिस्सा हो सकते हैं।

तेज गेंदबाज

मोहम्मद शमी

पहले मैच के मैन ऑफ द मैच मोहम्मद शमी ने सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल और कॉलिन मुनरो को पारी के चौथे ओवर तक पवेलियन भेज दिया था। यही वजह है कि कीवी टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई थी। अब दूसरे मैच में भी उनसे ऐसी ही गेंदबाज की उम्मीद रहेगी।

खलील अहमद

भारतीय टीम लगातार विश्व कप को लेकर रोटेशन कर रही है। इसी क्रम में बे ओवल में भुवनेश्वर कुमार की जगह खलील अहमद को खेलने का मौका मिल सकता है। टीम मैनेजमेंट उनमें भारत के भविष्य देख रही है।

स्पिन गेंदबाज

कुलदीप यादव

चाइनामैन कुलदीप यादव को नेपियर में शुरुआती विकेट तो नहीं मिले लेकिन उन्होंने अंत में उन्होंने चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। दूसरे मैच में उनसे पहले के बल्लेबाजों के भी विकेट चटकाने की उम्मीद रहेगी।

युजवेंद्र चहल

टीम कॉम्बिनेशन की वजह से कई मैचों तक बेंच पर रहे चहल को मेलबर्न में खेलने का मौका मिला और उन्होंने 6 विकेट चटका लिए। नेपियर में भी उन्होंने रॉस टेलर के रूप में सबसे महत्वपूर्ण विकेट लिया।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post India vs New Zealand 2019: पहला वनडे जीतने के बाद भी दूसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में बदलाव, संभव, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी टीम इंडिया appeared first on SportzWiki Hindi.