आज बुधवार, 23 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला का आगाज हो गया हैं. दोनों देशों के बीच सबसे पहला वनडे मैच नेपियर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. पहले मैच की शुरुआत मेजबान न्यूजीलैंड की टीम के टॉस जीतने के साथ हुई और टीम के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
शुरुआत में ही लगा बड़ा झटका

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किवी टीम के लिए बिलकुल भी सही ना रहा और 1.6 ओवर में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने विपक्षी टीम के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को बोल्ड कर टीम को पहली सफलता दिलाई.
मार्टिन गुप्टिल ने मात्र 9 गेंदों का सामना किया और पांच रन बनाकर चलते बने. मार्टिन गुप्टिल को आउट करने के साथ मोहम्मद शमी ने एक बड़ा इतिहास भी रच दिया. दरअसल अपना 56वां वनडे मुकाबला खेल रहे, शमी अहमद की एकदिवसीय क्रिकेट में यह 100वीं विकेट रही.
कुछ ऐसे आउट हुए गुप्टिल
— Prem Chopra (@premchoprafan) January 23, 2019
बना दिया विश्व रिकॉर्ड

मोहम्मद शमी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सबसे तेज 100 एकदिवसीय विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गये. शमी ने यह कारनामा अपने 56वें मैच में हासिल किया और इसी के साथ उन्होंने गुप्टिल के विकेट को सदा के लिए यादगार बना लिया.
आप सभी की जानकारी के लिए बता दे, कि शमी से पहले टीम इंडिया के लिए सबसे तेज 100 विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड ऑल राउंडर इरफ़ान पठान के नाम पर दर्ज था. इरफ़ान पठान ने 59 वनडे मैच में यह रिकॉर्ड बनाया था.
टीम इंडिया के लिए सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज

| गेंदबाजो के नाम | 100 विकेट लेने के लिए मैच |
| मोहम्मद शमी | 56 |
| इरफ़ान पठान | 59 |
| ज़हीर खान | 65 |
| अजित अगरकर | 67 |
| जवागल श्रीनाथ | 68 |
| इशांत शर्मा | 70 |
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post India vs New Zealand 2019 : 1.6 ओवर में मार्टिन गुप्टिल को बोल्ड करने के साथ ही मोहम्मद शमी ने रचा विश्व इतिहास appeared first on SportzWiki Hindi.