Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs New Zealand 2019: केन विलियमसन ने शमी की गेंद पर 6,6,4,2 लगाया तो गुस्साए शमी ने किया कुछ ऐसा पवेलियन लौटे विलियमसन

न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारत ने अच्छी बल्लेबाजी की। रोहित शर्मा और शिखर धवन के शानदार अर्धशतक की मदद से भारत ने कीवी टीम को 325 रनों का लक्ष्य दिया। यह स्कोर और बड़ा हो सकता था, लेकिन बीच के ओवर में कीवी टीम में अच्छी गेंदबाजी की। अंत में महेंद्र सिंह धोनी और केदार जाधव ने टीम को 324 तक पहुंचा दिया।

न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत

बड़े स्कोर का पीछा करने के लिए न्यूजीलैंड को अच्छे शुरुआत की जरूरत थी। सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल और कॉलिन मुनरो ने तेजी से रन बनाने की कोशिश की लेकिन गप्टिल भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने।

इसके बाद उनके सबसे महत्वपूर्ण बल्लेबाज केन विलियमसन ने पारी संभालने की कोशिश की। विलियमसन ने अपने घर में भारत के खिलाफ पहले 6 मैच में 6 अर्धशतक बनाये थे।

मोहम्मद शमी की धुनाई

केन विलियमसन मूल रूप से धीमी शुरुआत के लिए जाने जाते हैं। वह शुरुआत में काफी कम हवा में शॉट खेलते हैं लेकिन इस मैच में उन्होंने 8वें ओवर की पहली दो गेंद पर मोहम्मद शमी को लगातार दो छक्के जड़ दिए।

शमी ने शॉर्ट पिच गेंद पर उन्हें परेशान करने की कोशिश की लेकिन दोनों को विलियमसन ने फाइन लेग सीमा रेखा के बाहर भेज दिया। तीसरी गेंद को भी उन्होंने पॉइंट के बगल से चार रन बटोरे।

पांचवें गेंद पर उन्हें आउट

ओवर की चौथे गेंद पर दो रन लेने के बाद पांचवीं पर वह बोल्ड हो गये। गेंद ने केन विलियमसन के बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर विकेट पर लगी और कप्तान को पवेलियन वापस लौटना पड़ा।

विलियमसन न्यूजीलैंड के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते हैं। उन्होंने इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ भी अच्छी बल्लेबाजी की थी। वह स्पिन गेंदबाजों को भी काफी अच्छा खेलते हैं। उनके आउट होने के बाद कीवी टीम का पूरा मध्यक्रम दबाव में आ जायेगा।

देखें वीडियो:

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post India vs New Zealand 2019: केन विलियमसन ने शमी की गेंद पर 6,6,4,2 लगाया तो गुस्साए शमी ने किया कुछ ऐसा पवेलियन लौटे विलियमसन appeared first on SportzWiki Hindi.