न्यूजीलैंड और भारत के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है। इस मैच में कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने महेंद्र सिंह धोनी और विजय शंकर की वजह दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या में टीम में जगह दी वहीं न्यूजीलैंड ने कॉलिन डी ग्रैंडहोम की जगह मिचेल सैंटनर को टीम में शामिल किया। इस मैच को 7 विकेट से अपने नाम कर भारत ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढत ले ली।
न्यूजीलैंड की फिर खराब शुरुआत

पहले दोनों मैचों की तरह एक बार फिर न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। जीवनदान मिलने के बाद भी कॉलिन मुनरो सिर्फ 7 रन बनाकर दूसरे ओवर में मोहम्मद शमी का शिकार बन गये। मार्टिन गप्टिल भी सिर्फ 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गये।
सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद पूरी जिम्मेदारी केन विलियमसन और रॉस टेलर पर आ गयी। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन हार्दिक पांड्या ने शानदार कैच लपक विलियमसन को पवेलियन भेज दिया।
टेलर और लेथम में अच्छी साझेदारी

पहले दोनों मैच में फ्लॉप रहे टेलर ने टॉम लेथम के साथ चौथे विकेट के लिए 119 रन जोड़े। दोनों ने भारतीय स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की। लेथम 51 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद न्यूजीलैंड के विकेटों का सिलसिला शुरू हो गया।
रॉस टेलर ने 93 रन बनाये वहीं कीवी पारी 49 ओवर में 243 रनों पर सिमट गयी। भारत के लिए मोहम्मद शमी को 3 विकेट मिला वहीं हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल को 2-2 विकेट मिला।
भारत की शानदार बल्लेबाजी

दूसरे मैच में शानदार शुरुआत देने वाले रोहित शर्मा और शिखर धवन ने आज भी अच्छी शुरुआत देने की कोशिश की। हालाँकि, तेजी से 28 रन बनाकर शिखर धवन पवेलियन लौट गये। इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने जबरदस्त बल्लेबाजी की।
दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 113 रन जोड़े। इसके बाद रोहित शर्मा 62 और फिर विराट कोहली 60 रन बनाकर आउट हो गये। ऐसा मौका कभी- कभी ही आता है जब अच्छी शुरुआत के बाद दोनों बल्लेबाज ऐसे आउट होते हैं।
रायडू- कार्तिक की अच्छी बल्लेबाज

महेंद्र सिंह धोनी की जगह टीम में शामिल किये गये दिनेश कार्तिक और अंबाती रायडू ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। रायडू ने 40 और कार्तिक 38 ने रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने दो जबकि सैंटनर ने एक विकेट लिया।
देखें स्कोरबोर्ड:


अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post India vs New Zealand 2019: भारत ने तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम किया appeared first on SportzWiki Hindi.