न्यूजीलैंड और भारत के बीच आज से 5 वनडे मैचों की शुरुआत हो गयी है। नेपियर में खेले जा रहे सीरीज के पहले मैच में कीवी कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच को भारत ने 8 विकेट से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए वनडे सीरीज के बाद पहली बार युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को एकसाथ भारतीय टीम में खेलने का मौका मिला।
शुरुआत में ही पटरी से उतरी कीवी पारी

श्रीलंका के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करने वाली न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजी का सामना नहीं कर पाई। पहले चार ओवर में ही सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल (5) और कॉलिन मुनरो (8) के स्कोर पर मोहम्मद शमी की गेंद पर बोल्ड हो गई।
इसके बाद कीवी टीम के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज रॉस टेलर और केन विलियमसन ने पारी संभालने की कोशिश की। दोनों ही बल्लेबाज अच्छी साझेदारी की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन युजवेंद्र चहल ने पिछले 10 मैच में 8 अर्धशतक बनाने वाले टेलर को पवेलियन भेज दिया।
लगातार गिरते रहे विकेट

कप्तान विलियमसन एक छोर पर टिके रहे लेकिन दूसरे छोर से भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट चटकाए। चहल ने टेलर के बाद टॉम लेथम को भी पवेलियन भेजा। हेनरी निकोलस (12) भी कुछ खास नहीं कर पाए और केदार जाधव की गेंद पर गेंद पर पवेलियन लौटे।
दूसरे छोर पर कप्तान विलियमसन ने अपने अर्धशतक शतक पूरा किया लेकिन उनके बाद कुलदीप यादव की फिरकी ने निचले क्रम के बल्लेबाजों को एक- एक कर पवेलियन भेज दिया और टीम 38 ओवर में 157में 157 रनों पर आउट हो गयी। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 4, मोहम्मद शमी ने 3, चहल ने 2 और केदार जाधव ने 1 विकेट लिया।
भारत की सधी शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतकर आई भारतीय टीम ने सधी हुई शुरुआत की। इनिंग ब्रेक से पहले भारत को 9 ओवर बल्लेबाजी करनी थी। इसमें सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा ने 41 रन जोड़े।
इनिंग ब्रेक के बाद दूसरे ही गेंद पर रोहित शर्मा (11) को डग ब्रेसबेल ने पवेलियन भेज दिया। इसके सूरज की रौशनी काफी तेज होने की वजह से मैच को करीब आधे घंटे के लिए रोका गया। इसी वजह से भारत को 49 ओवर में 156 रनों का लक्ष्य मिला।
फॉर्म में लौटे धवन

दुबारा खेल शुरू होने के बाद शिखर धवन और विराट कोहली ने समझदारी से बल्लेबाजी की। एशिया कप के बाद लगातार फॉर्म से जूझ रहे शिखर धवन ने 9 मैच के बाद अर्धशतक पूरा किया।
दोनों ही बल्लेबाजों दूसरे विकेट के लिए 91 रन जोड़े। विराट 45 रन बनाकर लोकी फर्गुसन का शिकार बने। इसके बाद अम्बाती रायडू के साथ मिलकर धवन ने भारत को जीत तक पहुंचा दिया। धवन 75 रन बनाकर नाबाद रहे वहीं रायडू ने भी 13 रन बनाये।
देखें स्कोरबोर्ड:


अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post India vs New Zealand 2019: भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस नियम से 8 विकेट से हराया appeared first on SportzWiki Hindi.