न्यूजीलैंड और भारत के बीच आज वनडे सीरीज का चौथा मैच खेला गया। कीवी कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की टीम में शुभमन गिल को आज डेब्यू करने का मौका मिला। वहीं खलील अहमद को भी मोहम्मद शमी की जगह टीम में शामिल किया गया। यह मैच हैमिल्टन के मैदान पर खेला गया। न्यूजीलैंड ने इस मैच को आसानी से 8 विकेट से अपने नाम किया।
भारत की खराब शुरुआत

सीरीज के पहले तीनों मैच जीत चुकी भारतीय टीम को आज खराब शुरुआत मिली। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा कुछ खास शुरुआत नहीं दे पाए। धवन 13 और रोहित शर्मा 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गये।
इसके बाद भारत की विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। मध्यक्रम में अनुभवी अंबाती रायडू और दिनेश कार्तिक अपना खाता भी नहीं खोल पाए। शुभमन गिल भी सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गये।
चहल और कुलदीप ने की लड़ाई

भारत के लिए बल्लेबाजी में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी बनाई। दोनों ने 9वें विकेट के लिए 25 रन जोड़े। भारत के लिए सबसे बड़ा स्कोर चहल ने 18 रन बनाये।
उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने 16 और कुलदीप यादव ने 15 रन बनाये। भारतीय पारी सिर्फ 92 रनों पर सिमट गयी। न्यूजीलैंड के लिए तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने 5, कॉलिन डी ग्रांडहोम ने 3, टॉड एस्टल और जिमी निशम ने 1-1 विकेट लिया।
न्यूजीलैंड ने आसानी से हासिल किया लक्ष्य

न्यूजीलैंड ने 93 रनों के लक्ष्य पीछा विस्फोटक तरीके से किया। मार्टिन गप्टिल ने पहले तीन गेंद पर 14 रन बना दिए लेकिन चौथी ही गेंद पर पवेलियन लौट गये। इसके बाद केन विलियमसन ने भी सिर्फ 11 रन बनाये।
हेनरी निकोलस और रॉस टेलर ने मिलकर टीम को 212 गेंद बाकी रहते ही टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। टेलर ने 37 और निकोलस ने 30 रन बनाये। न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से मैच को अपने नाम किया। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 2 विकेट लिए।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post India vs New Zealand 2019: चौथे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया, चहल कुलदीप के नाम जुड़ा ये रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.