Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs New Zealand 2019: भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को 90 रनों से हराया, चमके कुलदीप यादव

न्यूजीलैंड और भारत के बीच आज वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला गया। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच के लिए भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया वहीं न्यूजीलैंड टीम में दो बदलाव हुए। टिम साउथी और मिचेल सैंटनर की जगह ईश सोढ़ी और कॉलिन डी ग्रैंडहोम को कीवी टीम में जगह मिली। इस मैच 90 रनों से अपने नाम कर भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढत बना ली।

भारत की शानदार शुरुआत

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने एशिया कप के बाद कोई शतकीय साझेदारी नहीं बनाई थी। आज दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 154 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरुआत दी।

हालाँकि, दोनों में से कोई बल्लेबाज शतक नहीं बना पाया। पहले धवन 66 और फिर रोहित शर्मा 87 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों के आउट के बाद विराट कोहली ने अम्बाती रायडू के साथ मिलकर पारी संभाली।

ताबड़तोड़ बल्लेबाजी नहीं कर पाई टीम

भारतीय टीम को जैसी शुरुआत मिली थी वैसे में टीम 350 के आंकडें को छूना सकती थी लेकिन अंतिम 10 ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी नहीं कर पाए। महेंद्र सिंह धोनी 33 गेंद में 48 रन बनाकर नाबाद थे।

उनके अलावा अम्बाती रायडू ने 47, विराट कोहली ने 43 और केदार जाधव 10 गेंद में 22 रन बनाये और भारतीय टीम को 4 विकेट 324 रनों तक पहुंचा दिया। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट और लॉकी फर्गुसन ने 2-2 विकेट चटकाए।

न्यूजीलैंड की फिर खराब शुरुआत

मैदान और पिच को देखते हुए 325 रनों का लक्ष्य ज्यादा मुश्किल नहीं माना जा रहा था। इसके बवजू कीवी बल्लेबाज काफी जल्दीबाजी में दिखे। मार्टिन गप्टिल 15 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का शिकार बनें।

केन विलियमसन ने तेज शुरुआत की लेकिन मोहम्मद शमी को 4 गेंद में 18 रन जड़ने के बाद पांचवीं गेंद पर बोल्ड हो गये। इसके बाद कीवी टीम का कोई भी बल्लेबाज भारतीय स्पिनरों के खिलाफ खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर पाया।

स्पिनरों ने दिखाया शानदार खेल

पहले मैच में शानदार गेंदबाजों करने वाले भारतीय स्पिनरों ने एक बार फिर न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया। युजवेंद्र चहल ने पिच पर नजरें जमा रहे कॉलिन मुनरो को पवेलियन भेजा। इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गयी

नीचे के बल्लेबाजों में डग ब्रेसवेल ने भारतीय गेंदबाजी का सामना करने की कोशिश की लेकिन अर्धशतक बनाकर पवेलियन लौट गये। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 57 रन बनाये। कीवी पारी ओवर  में 234 रनों पर सिमट गयी। भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

देखें स्कोरबोर्ड:

The post India vs New Zealand 2019: भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को 90 रनों से हराया, चमके कुलदीप यादव appeared first on SportzWiki Hindi.