Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs New Zealand 2019: दूसरे वनडे से पहले भारतीय खिलाड़ियों का पारंपरिक तरीके से हुआ स्वागत, देखें वीडियो

न्यूजीलैंड और भारत के बीच 5 मैचों की का दूसरा मैच कल माउंट मौंगानुई में खेला जायेगा। इस मैच के लिए भारतीय टीम कल ही यहाँ पहुँच चुकी है। आज टीम बे ओवल मैदान पर प्रैक्टिस के लिए पहुंची। सीरीज के पहले मैच को 8 विकेट से जीतने के बाद टीम का आत्मविश्वास काफी ऊपर है और वह दूसरे मैच को भी अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

पारंपरिक तरीके से स्वागत

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच से पहले मैदान पर अभ्यास करने उतरी भारतीय टीम का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। मैदान पर पहुंचे ही वहां पहले से मौजूद कलाकारों ने खिलाड़ियों का स्वागत किया।

विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम रोहित शर्मा की अगुवाई में मैदान पर पहुंची। वहां पहले डांस कर उनका स्वागत किया गया। इसके साथ ही कलाकार काफी जोर से आवाज भी कर रहे थे।

रवि शास्त्री ने किया पोस्ट

फोटो: इन्स्टाग्राम

भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने ट्विटर पर पोस्ट कर इनके बारे में बताया। टीम का स्वागत वहां की नगई तुकरांगी समुदाय के तरीके से की गयी। इस दौरान टीम के खिलाड़ी काफी डरे हुए भी दिखे।

2-0 की बढत बनाने के इरादे से उतरेगी टीम

भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है और अब इसे 2-0 करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। बे ओवल भारत के लिए काफी बेहतर रहा है। पृथ्वी शॉ की कप्तानी में अंडर-19 टीम ने इसी मैदान पर विश्व कप पर कब्जा किया था।

विराट कोहली तीसरे मैच के बाद टीम के साथ नहीं रहेंगे। ऐसे में टीम उससे पहले ही सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। इससे अंतिम दो मैचों में कप्तान के पास कुछ खिलाड़ियों को आजमाने का भी मौका रहेगा।

देखें स्वागत का वीडियो:

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post India vs New Zealand 2019: दूसरे वनडे से पहले भारतीय खिलाड़ियों का पारंपरिक तरीके से हुआ स्वागत, देखें वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.